50 वर्षीय महिला और भैंस को करंट लगने से मौत।


सितारगंज। सितारगंज क्षेत्र के ग्राम पंडरी की 50 वर्षीय महिला हमसीरा और एक भैंस के करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आई जहाँ डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महिला हमसीरा निवासी पंडरी घर के पास में लगे सब्जी के झामे के पास अपनी भैंस पकड़ने गई थी वहां बिजली के तार फैले बताये जा रहें। वहीं भैंस के करंट लगने के बाद महिला भैंस को बचाने में लग गई वहीं महिला के भी करंट लगने के बाद महिला और भैंस की दर्दनाक मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वहीं शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई में जुट गई है।
