Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मक्का विक्रय सुनिशचित करने हेतु कृषक संगठनों व मक्का क्रय फर्म के साथ की बैठक।

Mumtyaz Ahmad March 29, 2025
ख़बर शेयर करें -
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मक्का विक्रय सुनिशचित करने हेतु कृषक संगठनों व मक्का क्रय फर्म के साथ की बैठक।

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में गर्मी वाले धान के स्थान पर जनपद में कृषकों द्वारा लगायी गयी मक्का के विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न कृषक संगठनों, कृषको एवं सम्बन्धित फर्म तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं सम्बन्धित फर्म को निर्देश कि कृषकों द्वारा उत्पादित मक्का का क्रय शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मक्का विक्रय सुनिशचित करने हेतु कृषक संगठनों व मक्का क्रय फर्म के साथ की बैठक।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जनपद में मक्का गन्ना व दलहन-तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु कृषकों को दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया एवं सभी उपस्थित कृषकों से आह्वान किया कि गेहूँ कटाई के उपरान्त किसी भी परिस्थिति में धान न लगाया जाए, जिस पर पूर्ण प्रतिबन्ध है तथा यदि क्षेत्र में कहीं पर नर्सरी लगाने का कार्य किया जा रहा है तो तत्काल कृषि विभाग अथवा तहसील में अवगत कराया जाए, जिससे कि उस पर तत्काल कार्यवाही की जा सकें। उपस्थित कृषक व कृषक संगठन प्रतिनिधियों द्वारा माँग की गयी कि मक्का कटाई के समय नमी प्रतिशत ज्यादा होगा, अतः जिस प्रकार धान क्रय हेतु नमी के मानक समिति से तय किये गये है, उसी प्रकार मक्का क्रय हेतु मानक तय कर दिये जाएं।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मक्का विक्रय सुनिशचित करने हेतु कृषक संगठनों व मक्का क्रय फर्म के साथ की बैठक।

मक्का क्रय से सम्बन्धित जनपद में स्थापित फर्म यथा- माँ शीतला बेचर्स, गुजरात अम्बूजा एवं राकेट इण्डिया लि० के प्रतिनिधि द्वारा कृषकों को मक्का क्रय करने हेतु आश्वासन दिया गया एवं मैसर्स माँ शीतला बैंचर्स द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वह किसानो से एमओयू कर रहे है. अत. जिन किसानों द्वारा अभी एमओयू नहीं किया गया है. वह किसान अभी भी एमओयू कर सकते है। फर्म द्वारा जनपद में गत वर्षों में 14 प्रतिशत नमी से अधिक नमी की मात्रा होने पर की गयी वजन कटौती से कृषकों को अवगत कराया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना ने जनपद में मक्का उत्पादन से सम्बन्धित कृषि यंत्रों की उपलब्धता के सम्बन्ध में अवगत कराया कि कृषक उत्पादक संगठन एवं सीएलएफ के माध्यम से 10 मक्का न्यूमैटिक प्लान्टर, 10 मक्का/मल्टीकाप थ्रेसर 02 पोर्टबज मक्का ड्रायर तथा कम्बाईन हेतु 04 मक्का कटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. जिस हेतु आदेश निर्गत कर दिया गया है। मक्का विपणन के सम्बन्ध में नमी मात्रा के अनुसार दर निर्धारण हेतु जनपद में स्थापित 07 कृक्षक संघों के 01-01 प्रतिनिधि नामित करने हेतु अवगत कराया गया। जिससे 14 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर विक्रय दर निर्धारण प्रकिया सुनिश्चित की जा सके। कृषकों द्वारा मक्का साईलेज एवं मूंग उत्पादन कार्यक्रम को बढ़ाने हेतु भी कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया तथा हरी खाद हेतु वैद्या बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। मक्का विपणन बैठक के उपरान्त आतमा बैठक एवं कृषि विभाग की योजनाओं की योजनावार मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा की। विभागीय योजनाओं समीक्षा करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन कार्यक्रम अन्तर्गत सम्मिलित ग्रामों से चयन किया जाए तथा वर्ष 2025-26 के लिए कार्ययोजना 15 दिन के अन्तर्गत इस प्रकार तैयार की जाए, जिससे लाभार्थी की आय में भी वृद्धि हो सके साथ ही यह भी निर्देश दिये कि जल संचय हेतु किये गये कार्यों का विवरण सारा (ै।त्त्।) योजना अन्तर्गत अभिलेखीकरण हेतु सिंचाई विभाग को उपलब्ध करा दी जाए तथा भविष्य में आयोजित होने वाली विभागीय बैठकों में सभी खण्ड विकास अधिकारियों को भी वीसी के माध्यम से सम्मिलित किया जाए जिससे समस्त कार्यक्रम एकीकृत रूप में सभी सम्बन्धित विभाग के समन्वय से संचालित हो सकें। बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, एलडीएम चिराग पटेल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, किसान बल्ली सिंह चीमा, मेजर सिंह, अवतार सिंह, राजबीर मिश्रा, अरूण कुमार शर्मा, रंजन मिश्रा, अशोक कुमार गोयल, जीवन राव, सुरजीत सिंह, सुखविन्दर सिंह बठला, सुरजीत सिंह डाबर, सलविन्दर सिंह कलसी, सविन्द्र गिल, सज्जाद हुसैन, ठा0 जगदीश सिंह, दीपक गोस्वामी, अमनदीप सिंह आदि कृषक व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैठक आयोजित

Post navigation

Previous हल्द्वानी जजी कोर्ट के द्वार पर वकील की लात घूसों से पिटाई, अधिवक्ताओं ने भोटिया पडाव चौकी का किया घेराव।
Next कल बॉलीवुड फिल्म दून एक्सप्रेस का मुहूर्त करेंगे सांसद अजय भट्ट एवं विधायक शिव अरोरा
  • Latest
  • Popular
  • 4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम

    4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।

  • भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।

  • भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • 4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।
  • भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
  • भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub