Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल

रामनगर में अज्ञात युवकों ने दिल्ली के पर्यटकों की बस पर हमला कर तोड़े शीशे, पर्यटक डर से सहमे।

Mumtyaz Ahmad May 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

रामनगर। रविवार की देर शाम रामनगर के डिग्री कॉलेज के पास एक अप्रत्याशित घटना ने पर्यटकों की शांति को भंग कर दिया,दिल्ली से आए पर्यटकों की एक बस पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा हमला कर दिया गया, जिससे बस के शीशे टूट गए और पर्यटक सहम गए, यह घटना करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है जब पर्यटक जंगल सफारी से लौटकर बस में सवार हो रहे थे।

रामनगर में अज्ञात युवकों ने दिल्ली के पर्यटकों की बस पर हमला कर तोड़े शीशे, पर्यटक डर से सहमे।

बताया जा रहा है कि ये पर्यटक अपनी जिप्सी से जंगल सफारी के बाद लौटे थे और उन्होंने अपनी दिल्ली नंबर की बस (DL-011948) डिग्री कॉलेज के पास ढाल में सड़क किनारे खड़ी की थी,उसी दौरान कुछ स्थानीय युवक आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे,विवाद इतना बढ़ा कि उन युवकों ने गुस्से में आकर बस के सामने स्कूटी लगा दी और देखते ही देखते बस पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पर हमला करने के दौरान युवकों ने बस के आगे और साइड के शीशे तोड़ डाले, उस वक्त बस में बैठे पर्यटक इस घटना से बेहद डर गए और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सके,पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने सुनने की बजाय और ज्यादा तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए।बस चालक सुनील कुमार शर्मा, जो हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी का रहने वाला है, ने तुरंत पुलिस को फोन किया, उसने बताया कि उसने शाम 7 बजकर 4 मिनट पर घटना की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद करीब 7 बजकर 54 मिनट पर मौके पर पहुंची, इस मामले में रामनगर कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पर्यटकों के वाहन पर हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है,टेम्पो ट्रैवलर के चालक सुनील कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल अज्ञात युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।पर्यटकों के साथ हुई इस घटना ने न केवल उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं बल्कि रामनगर जैसे पर्यटन हब की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है, जहां एक ओर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं उन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आती हैं।स्थानीय लोगों का भी मानना है कि रामनगर जैसे पर्यटन क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं,पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पर्यटकों का भरोसा बना रहे और क्षेत्र की साख पर आंच न आए। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है,उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बस पर हमला

Post navigation

Previous देखिये वीडियो- प्लाईवुड फैक्ट्री मे काम करने वाले मजदूर की गोली की तरह निकली प्लाई से दर्दनाक मौत, सीसीटीवी कैमरे मे घटना कैद।
Next फर्जी वकील सहित दो नशा तश्कर 47 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।

  • भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
  • भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub