Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • Uncategorized
  • उधम सिंह नगर
  • खेल

15वीं उत्तराखंड राज्य सीनियर ओपेन चेस चैम्पियनशिप का हुआ समापन।

Mumtyaz Ahmad April 2, 2021
ख़बर शेयर करें -

प्रथम सक्षम रौतेला, द्वितीय राजन , तृतीय विजय चौहान व चौथे स्थान पर सार्थक रहे, सात जिलों के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।

15वीं उत्तराखंड राज्य सीनियर ओपेन चेस चैम्पियनशिप का हुआ समापन।

रुद्रपुर। कॉन्फ़्लुएन्स वर्ल्ड स्कूल रुद्रपुर में उत्तराखंड राज्य शतरंज संघ के तत्त्वाधान में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता सीनियर ओपन चेस चैम्पियनशिप का आज रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  तिलक राज बेहड़ और उधमसिंह नगर क्रिकेट ऐशोसिएसन के अध्यक्ष  अजय तिवारी थे। इस चेस प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार 31 मार्च को अखिल भारतीय शतरंज संघ के मानद सचिव  भारत सिंह चौहान द्वारा किया गया।

15वीं उत्तराखंड राज्य सीनियर ओपेन चेस चैम्पियनशिप का हुआ समापन।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नाटक चेस ऐशोसिएसन के सचिव  आर हनुमंता, सीनियर इंटरनेशनल मास्टर  राधेश्याम तिवारी , दिल्ली चेस ऐसोसिएसन के सचिव  अजीत कुमार वर्मा, पंजाब चेस ऐसोसिएसन के सचिव  मुनीश थापड़, दिल्ली के फायड ट्रेनर एंड कोच  प्रसेनजित दत्ता उपस्थित रहे। 

राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम चक्र के मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय मास्टर सक्षम रौतेला ने अंश झा, सार्थक रावत ने अन्वी सिंह, आर. एस. रावत ने आरुल सिन्धे, सद्भव रौतेला ने अवयुक्त छाबड़ा,  शैराली पटनायक ने नभय बोरा, नीरज शाह ने आयुष पलड़िया,  राजेंद्र शाह ने हिमांशु बोरा, ललित लमकोटी ने काव्य परिहार, अथर्व बिष्ट ने कुलदीप सिंह बिष्ट, प्रतिपुश फुलारा राजन सूद ने हिमांशु मिश्रा, वैभव पांडे ने अभिषेक किमोटी को हराया।

  प्रतिपुश फुलारा,  जितेंद्र कुमार तेजस जोशी व शुभ सिंह सैनी का मैच बराबरी पर छूटा। हरनीत सिंह व विजे चौहान का मैच 3 घंटे तक चलने के बाद ड्रा हो गया।चैम्पियनशिप के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने काफ़ी धैर्य और सूझबूझ के साथ अपना खेल खेला। दूसरे चक्र के मुकाबलों में सक्षम रौतेला ने राजन सूद, रवींद्र शाह ने सार्थक रावत, आर. एस. रावत ने ललित सिंह, विजय चौहान ने वैभव पांडे, जितेंद्र कुमार ने तेजस जोशी, शुभ सिंह सैनी ने हरनीत सिंह, प्रतिपुश फुलारा ने अभिषेक किमोटी, हिमांशु मिश्रा ने अंश झा, अनीत सिंह ने हिमांशु बोरा, नब्य बोरा ने अव्युक्त छाबड़ा और सद्भव रौतेला ने शेराली पटनायक को हराया। 

बाईट – श्रीमती साक्षी छाबड़ा, स्कूल निदेशक – कॉन्फ़्लुएन्स वर्ल्ड स्कूल

अथर्व बिष्ट और नीरज शाह का मैच ड्रा हो गया।तीसरे चक्र के मुकाबलों में सक्षम रौतेला ने सद्भव रौतेला, रवींद्र शाह ने आर एस रावत, नीरज शाह ने जितेंद्र रावत, विजय चौहान ने प्रतिपुश फुलारा, अथर्व बिष्ट ने शुभ सिंह नेगी, सार्थक रावत ने आयुष पालीवाल, राजन सूद ने काव्य परिहार, अर्णव सिंह ने नव्य बोरा तेजस जोशी ने हरनीत सिंह, अभिषेक किमकोटि ने अवयुक्त छाबड़ा, ललित सिंह ने हिमांशु मिश्रा और शेराली पटनायक ने वैभव पांडे को हराया। चैम्पियनशिप का तीसरा दिन निर्णायक दिन रहा। चौथे चक्र में  इस मैच में  सक्षम  रौतेला बागेश्वर ने आर एस रावत पौड़ी,अथर्व बिष्ट कोटद्वार ने रवींद्र शाह नैनीताल,सार्थक रावत पौड़ी ने ललित नैनीताल, सद्भाव बागेश्वर ने अर्णव सिंह नैनीताल, राजन सूद नैनीताल ने शेराली पाठक देहरादून, शुभ सैनी ऊधमसिंह नगर ने जितेंद्र कुमार यू एस नगर, अभिषेक किमोठी पौड़ी ने काव्य परिहार नैनीताल, नव्य बोरा नैनीताल ने अंश नैनीताल, हिमांशु मिश्रा नैनीताल ने जय उत्तरकाशी, नीरज नैनीताल,  विजय उत्तरकाशी, नीरज नैनीताल,  सार्थक पौड़ी, ललित नैनीताल, सौभाग्य अल्मोड़ा, अर्णव सिंह नैनीताल, राजन सूद नैनीताल,  शुभ सिंह सैनी यू एस नगर, प्रत्यक्ष नैनीताल, तेजस नैनीताल, अभिषेक कुमार पौड़ी, काव्य परिहार नैनीताल, नभ बोहरा नैनीताल, अंश नैनीताल, हिमांशु मिश्रा नैनीताल ने आयुष पलारिया नैनीताल, वैभव नैनीताल ने हिमांशु बोरा नैनीताल, हरनीद सिंह नैनीताल ने अवयुक्त छाबड़ा ऊधमसिंह नगर को हराया।विजय चौहान, नीरज शाह, प्रतिपुश फुलारा व तेजस का मैच बराबरी पर छूटा।पाँचवे चक्र में सक्षम रौतेला ने अथर्व बिष्ट को, सार्थक रावत ने नीरज शाह, विजय चौहान ने सद्भाव रौतेला, राजन सूद ने रवींद्र शाह, आर एस रावत ने शुभ सिंह सैनी, ललित सिंह ने नव्य बोरा, शेराली पटनायक ने हिमांशु मिश्रा, अभिषेक किमोठी ने अर्णव सिंह, जितेंद्र कुमार ने अंश झा को, काव्य परिहार ने आयुष पालरिया, कुलदीप सिंह ने हिमांशु बोरा को हराया।तेजस जोशी और वैभव पांडे का मैच बराबरी पर छूटा।सक्षम रौतेला बागेश्वर पाँच में से पाँच अंक प्राप्त करके उत्तराखंड के चेस चैम्पियन बने। दूसरे स्थान पर देहरादून के राजन सूद रहे। तीसरे स्थान पर उत्तरकाशी के विजय चौहान, चौथे स्थान पर पौड़ी के सार्थक रावत रहे। ये चार खिलाड़ी भविष्य में होने वाली सीनियर ओपन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता चीफ आरविटर मृतुन्जय सिंह के निर्देशन में कराई गई।इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरांचल शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज रघुवंशी और महासचिव संजीव चौधरी, विद्यालय के निदेशक पुनीत छाबड़ा, श्रीमती साक्षी छाबड़ा, प्रधानाचार्या मीनाक्षी खेत्रपाल ने किया था।प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों के अभिभावक, विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कॉन्फ़्लुएन्स वर्ल्ड स्कूल चेम्पियनशिप रुद्रपुर समापन

Post navigation

Previous जेल की मुश्किलें बड़ी, जेल में हुई मौत में नया मोड़!
Next भारत विकास परिषद के चुनाव में राजकुमार अध्यक्ष अमित सचिव तो कोषाध्यक्ष पद पर आकाश हुए निर्वाचित।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub