Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • नैनीताल
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

राशन डिपो बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा नेता चुघ के नेतृत्व शिष्टमंडल मिला खाद्य आपूर्ति मंत्री भगत से।

Mumtyaz Ahmad June 1, 2021
ख़बर शेयर करें -

काबीना मंत्री भगत ने तत्काल रूप से डीएसओ को दिए प्रथमिकता के साथ डिपो बढ़ाने के निर्देश।

राशन डिपो बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा नेता चुघ के नेतृत्व शिष्टमंडल मिला खाद्य आपूर्ति मंत्री भगत से।

रुद्रपुर/हल्द्वानी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के भाजपा पार्षदों का एक शिष्टमंडल  उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर मिला।

राशन डिपो बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा नेता चुघ के नेतृत्व शिष्टमंडल मिला खाद्य आपूर्ति मंत्री भगत से।


मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने खाद्य आपूर्ति मंत्री को ज्ञापन सौंपकर ट्रांजिट कैंप मैं करीब 40,000 की जनसंख्या के लिए मात्र एक राशन डिपो होने से लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए जनहित में ध्यान रखते हुए राशन डिपोओं की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। शिष्टमंडल से वार्ता करने के पश्चात काबीना मंत्री श्री भगत ने जनपद उधम सिंह नगर के डीएसओ को ट्रांजिट कैम्प में नये राशन डिपो खोलने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। श्री चुघ ने कबीना मंत्री श्री भगत को बताया कि ट्रांजिट कैंप के लगभग 7 वार्डों के लिए पिछले लगभग 10 वर्षों से मात्र एक राशन डिपो होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  सिडकुल की स्थापना के पश्चात बाहर अन्य राज्यों से भी हजारों लोग ट्रांजिट कैंप में किराएदार के रूप में रहकर फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं। जिनमें अधिकांश लोगों द्वारा यहां राशन कार्ड भी बनाए गए हैं। आज ट्रांजिट कैंप के सात वार्डों में रहने वालों की जनसंख्या लगभग 40,000 तक पहुंच चुकी है। जिनके लिए मात्र एक राशन डिपो ही है ऐसी परिस्थितियों में कई बार लोगों को तीन-चार दिन तक लाइन में खड़े होने के बाद भी राशन नहीं मिल पाता। कई लोग फैक्ट्रियों से छुट्टी लेकर लाइन में लगते हैं वही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं घर का कामकाज छोड़कर लंबी लाइनों में कई घंटों तक खड़ी रहती हैं। इस दौरान सर्दी, गर्मी व बरसात से भी लोगों को जूझना पड़ता है। फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों को राशन प्राप्त करने के लिए कई छुट्टियां भी लेनी पड़ जाती हैं। श्री चुघ ने कबीना मंत्री श्री भगत से आग्रह किया की ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड के लिए जनसंख्या को देखते हुए राशन डिपो खोला जाना आवश्यक हो गया है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। श्री भगत ने शिष्टमंडल से वार्ता के पश्चात परिस्थितियों को देखते हुए जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को ट्रांजिट कैंप में नए राशन डिपो खोलने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस संदर्भ में मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से भी स्वयं वार्ता करेंगे। क्षेत्रवासियों को  परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डीएसओ को नये राशन डिपो खोलने के लिए निर्देशित करने पर श्री चुघ के साथ शिष्टमंडल ने श्री भगत का आभार व्यक्त किया। शिष्टमंडल में पार्षद बबलू सागर, किरन लता राठौर, विधान राय, शिवकुमार आदि शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें -
Tags: के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण चुघ राशन डिपो बढ़ाने की मांग से मिला शिष्ठ मण्डल

Post navigation

Previous विधायक शुक्ला ने जरूरतमंद परिवारों को वितरण की राशन किट।
Next रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के सदस्यों को सांसद प्रतिनिधि जल्होत्रा ने किया सम्मानित।
  • Latest
  • Popular
  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।

  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।

  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

  • उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।

  • मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub