Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

डबल इंजन की सरकार देवभूमि के लिये अभिशाप साबित हो रही है : लवलेश सिंह।

Mumtyaz Ahmad July 7, 2021
ख़बर शेयर करें -

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था हुई चौपट, भाजपा सिर्फ जुमलों की सरकार।

डबल इंजन की सरकार देवभूमि के लिये अभिशाप साबित हो रही है : लवलेश सिंह।

रुद्रपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। महंगाई, बेरोजगारी आदि तमाम ज्वलंत समस्याओं से आज आम जनता का मोह  सरकार से भंग हो चुका है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़कर सबक सिखायेगी, तथा प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने की।
गाबा राइस मिल स्थित आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए एआईसीसी के कोआर्डिनेटर लवलेश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता और देवभूमि के लिए अभिशाप साबित हो रही है। आज हर ओर निराशा का माहौल है। चार साल में तीन तीन सीएम देकर भाजपा ने अस्थिरता का जो माहौल पैदा किया है उससे जनता का विश्वास इस सरकार से उठ चुका है। चार साल तक त्रिवेंद्र रावत को सीएम बनाया गया त्रिवेंद्र रावत चार साल तक हवाई घोषणाएं करते रहे उसके बाद तीरथ सिंह रावत ने कमान संभाली तो वह भी सिर्फ कोरी बातें करते नजर आये। अब  धामी को सीएम बनाकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसके पास अनुभवी नेताओं का अकाल है। भाजपा कपड़ों की तरह सीएम बदलकर प्रदेश को अस्थिरता में झोंक रही है। इसका बदला प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में लेगी।
एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार चार साल के कार्यकाल में किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी। हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री का अब एक और नया चेहरा देकर भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा ने प्रदेशको मुख्यमंत्री की प्रयोगशाला बना दिया है। मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बेरोजगार, व्यापारी, उद्यमी हर कोई त्रस्त है। 
कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानून किसानों पर थोपकर अन्नदाता के साथ घोर अन्याय किया है उसकी कीमत उसे हर हाल में चुकानी पड़ेगी। महंगाई कम करने दावा करे सत्ता में आई भाजपा सरकार आज महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुयी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही है। इस सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। नौजवानों ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई, लेकिन सरकार ने उसके बदले में नौजवानों को बेरोजगारी देने का काम किया है। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब महंगाई को लेकर भाजपाई सड़क पर उतर रहे थे, पोलिग बूथ के बाहर तक भाजपा ने सिलेंडर रखकर महंगाई का विरोध किया, लेकिन भाजपा सरकार में चार सौ रुपये का रसोई गैस सिलेंडर हजार रुपये के करीब पहुंच गया, अब कांग्रेस के जमाने में विरोध करने वाले भाजपाई मौन साधे हैं। उन्हें अब महंगाई नहीं दिख रही। पेट्रोल डीजल तक महंगा होने से हर चीज महंगी हो गयी है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था चैपट है, प्रदेश सरकार में जीरो टॉलरेंस कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा। जनता अब भाजपा के जुमलों को समझ चुकी है। जनता कांग्रेस की विकास की सोच को जानती है। जिसका परिणाम 2022 के चुनाव में जनता कांग्रेस को जिताकर जरूर देगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मलिाओं के साथ बलात्कार, किसानों की समस्याओं, तथा हरिद्वार में कोरोना जांच घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। आगामी चुनाव में इन मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जायेगी। पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से पद यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिले में भी पिछले एक सप्ताह से पद यात्राओं का दौर जारी रहा। पद यात्रा का समापन कल 8 जुलाई को रूद्रपुर में विशाल पद यात्रा के साथ किया जायेगा। 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे गल्ला मण्डी रूद्रपुर से  पद यात्रा शुरू होगी। जिसमें महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सहित सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। पद यात्रा गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क में समाप्त होगी। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, उत्तराखण्ड कामगार बोर्ड अध्यक्ष सीपी शर्मा, ननद लाल,राजू भुसरी, श्यामल मंडल, मोहन पांडे, आशीष यादव, नंदकिशोर गंगवार, अमन पटेल, नितिन गक्खर, अमन जौहरी, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।  आदि भी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस पूर्व जिलाधिकारी प्रेसवार्ता

Post navigation

Previous भारत विकास परिषद पिछले लंबे समय से कर रहा है समाज के वंचितों की सेवा : विधायक ठुकराल
Next मानदेय की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री बेहड़ से मुलाकात की आशा कार्यकत्रियां ने।
  • Latest
  • Popular
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub