Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड

रैली निकाल मई दिवस के शहीदों को याद किया

Mumtyaz Ahmad May 1, 2025
ख़बर शेयर करें -

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मई दिवस आयोजन समिति के बैनर तले नगरपालिका प्रांगण से एक रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद चौक लखनपुर पर पहुंच जनसभा में परिवर्तित हो गई। जहां वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष भारत में हम 102वां मई दिवस मना रहे हैं। 1886 में शिकागो, अमरीका के श्रमिकों के बलिदान के 37 वर्षों के बाद, भारत में पहला मई दिवस 1923 को चेन्नई के मरीना बीच पर कॉमरेड सिंगारवेलर द्वारा मई दिवस का झंडा फहरा कर मनाया गया था। मई दिवस 8 घंटे के कार्य दिवस और साथ ही अन्य तमाम अधिकारों को हासिल करने के लिए मजदूर वर्ग के बलिदान के दिन को चिह्नित करता है। एक मई पूरी दुनिया के मजदूर वर्ग का दिन बन गया है लेकिन आज हम ऐसी स्थिति में मई दिवस मना रहे हैं, जब श्रमिकों के जुझारू संघर्षों और कुर्बानियों से हासिल अधिकारों को उलटा जा रहा है और इसलिए मजदूर वर्ग आज सबसे कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है। आज देश के मजदूर, किसान समेत समस्त मेहनतकश अवाम तबाह है। सरकारों की नीतियों के चलते बड़े पैमाने पर छंटनी और वेतन में कटौती, उद्योगों में तालाबंदी हो रही है। समाज के हर तबके की स्थिति बिगड़ती जा रही है। घटती मजदूरी और कमजोर होती सामाजिक सुरक्षा, भयानक रूप से बढ़ती गरीबी, भूख और असमानता भारतीय समाज की पहचान हो गई है ।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सभी कल्याणकारी बोर्डों के साथ-साथ समूची कानूनी और संस्थागत सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है और उसकी जगह ‘ई श्रम पोर्टल’ के रूप में सामाजिक सुरक्षा के भ्रम को फैलाया जा रहा है। मनरेगा योजना से लेकर आशा, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील जैसी तमाम सरकारी योजनाओं के लिए बजट आवंटन में भारी कटौती की गई है। सरकार लाभ कमाने के नाम पर तेजी से सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की सभी संपत्तियों को अपने कॉर्पोरेट मित्रों को बेच रही है। रेलवे के विशाल नेटवर्क से लेकर सड़कों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों जैसे बुनियादी ढांचे को भी मुद्रीकरण (एनएमपी) के नाम पर नहीं बख्शा गया है। वक्ताओं ने कहा अडानी और अंबानी की अगुवाई में कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों ने अभूतपूर्व संपत्ति अर्जित कर ली है और दुनिया के सबसे अमीर व्यापारिक घरानों का दर्जा हासिल किया है। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में चंद्रबल्लभ छिमवाल,नवेंदु मठपाल,नंदराम आर्य,रोहित रुहेला,प्रभात ध्यानी,सुभाष गोला,सुमित कुमार,गिरीश आर्या,मुनीश कुमार,महेश जोशी, लालमणि, कमल किशोर वर्मा, रोहित रुहेला, राजेंद्र पांडे, तुलसी छीमवाल, सरस्वती जोशी, सरोज, राज पांडे,मुनीश कुमार, पीयूष शर्मा, प्रीति छिमवाल,शारदा देवी,बालकृष्ण चंद,नवेंदु जोशी,भुवन चंद्र, मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous नैनीताल की घटना के आरोपी की पेशी के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच में झड़प और नोंकझोंक
Next सराय स्थित भूमि को क्रय किये जाने के मामले मे दोषी होने पर अधिकारियों पर गिरी गाज, 04 अधिकारी हुए निलंबित।
  • Latest
  • Popular
  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub