Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड

बाघ ने बाघिन के दो मासूम शावकों को मार डाला कांबिंग के दौरान मिले क्षत-विक्षत शव।

Mumtyaz Ahmad May 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

Ranagar.-कार्बेट टाइगर रिज़र्व से एक हैरान कर देने वाली और दुखद खबर सामने आई है, कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के कालागढ़ रेंज के घने जंगलों में एक नर बाघ ने बाघिन के दो मासूम शावकों को मौत के घाट उतार दिया, गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को दोनों शावकों के क्षत-विक्षत शव जंगल के मैग्ज़ीन स्रोत क्षेत्र में मिले, जिनकी हालत बेहद खराब थी. जब वन विभाग की टीम कालागढ़ रेंज के लक्कड़घाट बीट कक्ष संख्या एक में नियमित गश्त पर थी, तब उन्हें मैग्ज़ीन स्रोत क्षेत्र के पास एक बाघ के शावक का शव दिखा, शावक का शरीर काफी सड़ी-गली अवस्था में था और उसके सभी अंग दांत, नाखून, खाल और हड्डिया झाड़ियों में बिखरे हुए मिले टीम जब क्षेत्र में और आगे बढ़ी तो उसी स्रोत के दूसरे छोर पर दूसरा शव भी बरामद किया गया, जिसकी स्थिति भी पहली जैसी ही थी.

मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके में सघन गश्त और कांबिंग अभियान चलाया गया,पूरे क्षेत्र की गहनता से तलाशी ली गई, लेकिन किसी तरह की संदिग्ध मानवीय गतिविधि या शिकारी की उपस्थिति नहीं मिली. हालांकि घटनास्थल के आसपास एक वयस्क बाघ के ताज़ा पगचिन्ह और उपस्थिति के संकेत मिले, जिससे प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि यह हमला किसी नर बाघ ने किया है,यह व्यवहार टाइगर टेरिटरी के संघर्ष का हिस्सा हो सकता है, जिसमें नर बाघ दूसरे नर के संभावित उत्तराधिकारियों (यानी शावकों) को मार देता है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है लेकिन प्रकृति के नियमों के अनुरूप भी है, अक्सर नर बाघ किसी क्षेत्र पर अधिकार जताने के लिए पहले से मौजूद बाघिन के शावकों को मार देता है, ताकि बाघिन दोबारा गर्भधारण कर सके और उसका साथी बन सके. इस दुखद घटना के बाद वन विभाग ने तय मानकों के अनुसार कार्रवाई की,पशु चिकित्सकों के एक पैनल ने विभागीय अधिकारियों, वनकर्मियों और एनजीओ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनों शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया, इसके बाद एनटीसीए (National Tiger Conservation Authority) की गाइडलाइन के अनुसार शावकों के शवों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया.

वन विभाग का कहना है कि रिजर्व में टाइगर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है कैमरा ट्रैप, गश्ती दल और सैटेलाइट ट्रैकिंग से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी प्रकार की असामान्य स्थिति न बने. यह घटना हमें याद दिलाती है कि जंगल में जीवन के भी अपने नियम हैं। कार्बेट जैसे संवेदनशील टाइगर रिज़र्व में टाइगर की बढ़ती संख्या और सीमित क्षेत्रफल के कारण आपसी संघर्ष बढ़ना स्वाभाविक है। परंतु यह भी आवश्यक है कि ऐसे मामलों की गहराई से जांच हो, ताकि टाइगर पॉपुलेशन की संतुलित वृद्धि बनी रहे.बाघिन के दो मासूम शावकों की मौत ने एक बार फिर वाइल्डलाइफ प्रबंधन की जटिलता को उजागर किया है,जहां एक ओर यह प्राकृतिक व्यवहार है, वहीं दूसरी ओर यह जैव विविधता के प्रबंधन में और अधिक गंभीरता की मांग करता है.

ख़बर शेयर करें -
Tags: Kraim

Post navigation

Previous यथावत हैं सभी स्टेडियम के पुराने नाम, नहीं बदला गया किसी भी स्टेडियम का नाम – खेल मंत्री रेखा आर्या।
Next झाड़ियों मे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जुटी जाँच मे.
  • Latest
  • Popular
  • समर्पित कार्यकर्ता दिनेश आर्य जी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय — विवेक दीप सिंह
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    समर्पित कार्यकर्ता दिनेश आर्य जी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय — विवेक दीप सिंह

  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

  • पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।

  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश।

  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • समर्पित कार्यकर्ता दिनेश आर्य जी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय — विवेक दीप सिंह
  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।
  • पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub