Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन किया गिरफ्तार, शादी के झांसे में फंसाकर करती थी लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग।

Mumtyaz Ahmad June 7, 2025
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का हुआ बड़ा खुलासा: अलग–अलग तरीके अपनाकर बड़े स्तर पर ठगने वाली शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार।

रुद्रपुर। एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला विभिन्न पहचानों और तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम करती थी। गिरफ्तार महिला की पहचान हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन किया गिरफ्तार, शादी के झांसे में फंसाकर करती थी लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग।

*मामले का खुलासा*➡️ कोतवाली रुद्रपुर को 6 जून 2025 को श्री दीपक कक्कड़ पुत्र स्व. ओम प्रकाश कक्कड़ निवासी बसुंधरा फेस 1, भूरारानी रोड, रुद्रपुर से एक लिखित शिकायत मिली थी। दीपक कक्कड़ ने बताया कि एक महिला, जिसने अपना नाम अंकिता शर्मा बताया और खुद को हाईकोर्ट का एडवोकेट बताया, ने व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और धोखाधड़ी से उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद, महिला ने विवाह का नाटक कर दीपक के घर पर रहना शुरू कर दिया।घर में रहने के दौरान, अंकिता शर्मा उर्फ हीना रावत ने दीपक कक्कड़ को तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उससे 30 लाख रुपये की मांग करने लगी। पैसे न देने पर वह दीपक का मर्डर करने या स्वयं आत्महत्या कर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

*शातिर अभियुक्ता की पहचान*➡️ दीपक को महिला पर शक होने पर जब उसने उसके बारे में जानकारी की, तो उसे पता चला कि उक्त महिला का सही नाम हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर है। वह पहले से शादीशुदा है और लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार आदि का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का काम करती है।➡️वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 265/2025 धारा 308(4)/308(6), 318(4) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।*अभियुक्ता की गिरफ्तारी और बरामदगी*➡️ इस गंभीर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अभियोग के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। घटना के अनावरण में लगी टीम ने अभियुक्ता हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर को 6/7 जून 2025 की देर रात्रि में उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ता के पास से वादी मुकदमा से फिरौती के 50 हजार रुपये की नकदी और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।*पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे*➡️ पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वह इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागना चाहती थी। अभियुक्त को विदेश भागने के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत थी, इसीलिए उसने दीपक को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया व तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पैसे न मिलने पर वह दीपक का मर्डर करने तथा स्वयं आत्महत्या कर उसे व उसके परिवार को फंसाने की धमकी देती थी। आज वह दीपक पर दबाव डालकर फिरौती की 50 हजार रुपये की रकम ले ही रही थी कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।*हीना रावत उर्फ निकिता उर्फ अंकिता: ब्लैकमेलिंग और ठगी के विभिन्न तरीके*➡️ हीना रावत अपने शिकार को फंसाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती थी, जैसा कि उसके आपराधिक इतिहास और पुलिस पूछताछ से पता चला है:➡️ *बिजनेसमैन बनकर ठगी:*हीना रावत कभी खुद को एक सफल बिजनेसमैन बताती थी। वह नए व्यवसायों में निवेश का झांसा देकर या साझेदारी की पेशकश करके लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। वह आकर्षक व्यापारिक सौदों का लालच देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेती थी, जिसके बाद वह गायब हो जाती थी।*रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनकर ठगी:*➡️ यह अभियुक्ता कभी खुद को प्रसिद्ध “रजनीगंधा” ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रस्तुत करती थी। वह ग्लैमर और ऊंचे संपर्कों का ढोंग करके लोगों को प्रभावित करती थी। इस पहचान का उपयोग करके वह उनसे विज्ञापन या इवेंट के नाम पर पैसे वसूलती थी, जिसके बाद वह संपर्क तोड़ देती थी।➡️ *कॉन्ट्रैक्टर बनकर लूट:*हीना रावत ठेकेदार बनकर भी लोगों को लूटती थी। वह सरकारी या निजी परियोजनाओं के लिए बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का वादा करती थी। प्रोजेक्ट शुरू करने या टेंडर दिलाने के नाम पर वह सिक्योरिटी डिपॉजिट या अग्रिम भुगतान के रूप में मोटी रकम वसूल लेती थी।*हाईकोर्ट के काम और बड़े अपराधियों से साठगांठ:*➡️ यह महिला खुद को हाईकोर्ट का एडवोकेट बताकर लोगों को ठगती थी। वह नामी वकीलों के नाम का इस्तेमाल करके कोर्ट के कामों को निपटाने का झांसा देती थी। इसके अलावा, वह बड़े-बड़े अपराधियों से साठगांठ करके उन्हें कानूनी पचड़ों से निकालने के नाम पर पैसे ऐंठती थी। वह आपराधिक मामलों में रियायत दिलाने या जमानत दिलवाने का झूठा आश्वासन देकर भारी भरकम शुल्क वसूलती थी।*मैट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से अविवाहित बनकर ब्लैकमेलिंग:*➡️ हीना रावत मैट्रिमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित और योग्य दुल्हन के रूप में पेश करती थी। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करती थी और फिर उन्हें बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती थी। उसके कई पूर्व के मामले इसी modus operandi से जुड़े हैं।*अलग-अलग मोबाइल फोन्स तथा सिम कार्डों का इस्तेमाल:*➡️ अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए हीना रावत लगातार अलग-अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करती थी। यह उसके खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में जांच को और अधिक जटिल बनाता था।*लोक-लिहाज के कारण कई पीड़ितों की चुप्पी:*➡️ पुलिस का मानना है कि हीना रावत के आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली दिखावे के कारण बहुत से लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कतराते थे। सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से कई पीड़ित अपनी ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार होने के बावजूद चुप्पी साधे रहते थे, जिससे उसे और अधिक लोगों को ठगने का मौका मिलता था।*गिरफ्तार अभियुक्ता*➡️ हीना रावत उर्फ निकिता उर्फ अंकिता पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमास चौकी कुंडेश्वरी थाना काशीपुर, उम्र 29 वर्ष।अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास (एक नजर में)➡️ हीना रावत का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं:1- FIR N. 42/2018 धारा 380 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल2- FIR N. 59/2020 धारा 386/388/389 भादवि कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश3- FIR N. 302/2021 धारा 384/504/506/34 भादवि थाना काशीपुर उ0सि0 नगर4- FIR N. 455/2021 धारा 323/406/420/506/120बी भादवि थाना ट्रांजिट कैम्प उ0सिं0नगर5- FIR N. 112/2022 धारा 384/506 भादवि थाना डिडोली जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश6- FIR N. 734/2022 धारा 420 भादवि थाना काशीपुर उ0सिं0नगर7- FIR N. 618/2024 धारा 384/386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर8- FIR N. 226/2025 धारा 420/506 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उ0सिं0नगर9- FIR N. 227/2025 धारा 386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उ0सिं0नगर➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे शातिर ठगों से सतर्क रहें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी या ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ख़बर शेयर करें -
Tags: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Post navigation

Previous एसप्रेसो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, महिला की मौत तथा अन्य लोग घायल।
Next कंपनी के यूनियन वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलभट्टा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub