Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

ऊधम सिंह नगर में हर्षाेल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

Mumtyaz Ahmad August 15, 2025
ख़बर शेयर करें -
ऊधम सिंह नगर में हर्षाेल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

रूद्रपुर। जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया गया। कलेक्ट्रेट व सिटी क्लब में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संविधान व नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

ऊधम सिंह नगर में हर्षाेल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को फूलमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारी बूथा देवी, प्रीत कौर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन अमरजीत सिंह, चन्द्रा सिंह, अमनजीत सिंह, रम्भा सिंह, विजय नाथ, शांति देवी, जीतेश राय, दलबीर सिंह, सोहरन सिंह, आनंद मणि, भगवान सिंह, हरविंदर सिंह को सम्मानित किया गया।

ऊधम सिंह नगर में हर्षाेल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व बलिदानियों को नमन करते हुए कहा हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है व देश समाज के विकास में अपनी पूर्ण सहभागिता निभानी होगी। गरीब तबके का विकास करना हम सभी का दायित्व है।

ऊधम सिंह नगर में हर्षाेल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

उन्होंने कहा हम सभी को अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी तभी वीरों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण बनाये रखने का सभी से आह्वान किया। उन्होने युवाओं से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़े व समाज में रोल मॉडल बने तथा समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाये। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के वजह से ही आज हम यहा स्वतंत्र होकर सांस ले रहे है। उन्होने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्पक्षता से निर्वहन करने व अपने व्यवहार में सादगी रखने का आह्वान किया। उन्होने कहा गरीब जरूरतमंदो को योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें व गरीब तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तभी महापुरूषों को सच्ची श्रृद्धांजली होगी।

ऊधम सिंह नगर में हर्षाेल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने अपने विचार रखे व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने देश भक्ति गीत गाया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, डॉ0 संजीव सरना, एएनएम सुश्री सीमा, सहायक अध्यापक अमरजीत बजाज, अपर संख्याधिकारी प्रीति चौपड़ा, अन्वेषक पूजा नयाल, सहायक अध्यापक बृजेश गुप्ता, सहायक कृषि अधिकारी यशपाल सिंह राणा, उप परियोजना निदेशक राजेन्द्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्रांस कंट्री रेस में ओपन पुरूष वर्ग में सौरभ रावत प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय, पुष्कर चन्द्र तृतीय, ओपन महिला वर्ग में अजरा बी पाशा प्रथम, दीपा द्वितीय, गंुजन तृतीय व अराध्या चौहान को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, एसडीएम मनीष बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री भट्ट सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन व अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस पर्व

Post navigation

Previous चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज मे हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।
Next लकड़ी काटने गये पिता की नदी में गिरकर मौत जबकि पुत्र लापता।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub