Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल

मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू कर कड़ी मशक्क़त के बाद निकाले गए बाहर।

Mumtyaz Ahmad August 24, 2025
ख़बर शेयर करें -
मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू कर कड़ी मशक्क़त के बाद निकाले गए बाहर।

रामनगर,उत्तराखंड। -विकासखंड कोटाबाग के अंतर्गत शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब मजदूर सिंचाई नहर की सफाई कर रहे थे,अचानक हुए भूस्खलन से नहर के किनारे काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए,स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की मदद से दोनों को सकुशल बाहर निकाला गया, हालांकि हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए।जानकारी के अनुसार यह घटना कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर बागजाला–फतेहपुर क्षेत्र में हुई।

मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू कर कड़ी मशक्क़त के बाद निकाले गए बाहर।

यहां अपर कोटा नहर लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी, जिसके कारण आंवलाकोट क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही थी,इसी समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग ने मजदूरों को नहर की सफाई और मलबा हटाने का कार्य सौंपा था।शनिवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर नहर से मलबा हटा रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में मलबा सीधे नहर पर आ गिरा,हादसे में वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाकर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश सनवाल को सूचना दी।सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ने पुलिस और प्रशासनिक टीम को मौके पर बुलाया,स्थानीय लोगों, ग्राम प्रधान और पुलिस प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया,कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई.सिंचाई विभाग के जेई प्रकाश सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूर नहर से मलबा हटा रहे थे, तभी ऊपर से अचानक पहाड़ का हिस्सा खिसककर उनके ऊपर आ गिरा,सौभाग्य से समय रहते रेस्क्यू कर मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, दोनों घायल मजदूरों का उपचार कराया जा रहा है।ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश सनवाल ने बताया कि नहर की मरम्मत और सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा इंतज़ाम बेहद ज़रूरी हैं, लेकिन विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे, ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन विभाग सबक नहीं ले रहा है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर की मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके,साथ ही मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए भविष्य में काम शुरू करने से पहले पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं। फिलहाल हादसे से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं घायल मजदूरों के स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: मजदूर ददबे

Post navigation

Previous चेपडो में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, भारी तबाही, एक बुजुर्ग भी लापता।
Next मुख्यमंत्री धामी पहुंचे थराली, राहत शिविर का निरीक्षण तो थराली बाजार पहुंचकर आपदा प्रभावितो से मिले सीएम धामी।
  • Latest
  • Popular
  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.

  • नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

  • संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।

  • महापौर के आवास पर माता की चौकी की धूम- भजनों पर श्रद्धालुओं संग झूमे महापौर- माता की चौकी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    महापौर के आवास पर माता की चौकी की धूम- भजनों पर श्रद्धालुओं संग झूमे महापौर- माता की चौकी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

  • हरिदासपुर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    हरिदासपुर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.
  • नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
  • संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub