Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय में औचक मारा छापा,  मचा हड़कंप।

Mumtyaz Ahmad July 1, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • गंदगी देखकर बीडीओ काशीपुर की लगाई कड़ी फटकार, निर्माणाधीन भवन की रिटर्निंग वॉल में दरार मिलने पर हुए नाराज।
  • आरईएस के एई व जेई से मांगा स्पष्टीकरण। 
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय में औचक मारा छापा,  मचा हड़कंप।

काशीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कार्यालय काशीपुर में आकस्मिक छापामारी कार्यवाही की। सीडीओ की आकस्मिक छापामारी कार्यवाही से विकास खण्ड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हडकम्प मच गया ।    निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम विकास खण्ड परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन की रिटर्निग वॉल में दरार पाये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए आर०ई०एस० के ए०ई० मदन मोहन व जे०ई० चन्द्र किशोर गौड़ को मौके पर बुलाने पर दोनों कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय में औचक मारा छापा,  मचा हड़कंप।

इस पर सीडीओ ने दोनों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा दरार को ठीक कराकर अवगत कराने के निर्देश दियेे देते हुए कहा कि दरार आने के कारणों की जांच कराते हुए रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई भी समझौता पाये जाने की स्थिति में सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय में औचक मारा छापा,  मचा हड़कंप।

विकास खण्ड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कक्ष में एवं कार्यालय परिसर में व्याप्त गंदगी देखकर सीडीओ ने बीडीओ काशीपुर को कड़ी फटकार लगायी तथा कठोर निर्देश दिये कि तत्काल सफाई कराना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति की जाँच की गयी। विकास खण्ड कार्यालय के निरीक्षण के उपरान्त सीडीओ ने विकास खण्ड काशीपुर की ग्रामः पंचायत बरखेडा में मनरेगा योजनान्तर्गत अमृत सरोवर योजना के तहत निर्माणाधीन तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ काशीपुर को निर्देश दिये गये कि उक्त निर्माणाधीन तालाब की गुणवत्ता का नियमानुसार विशेष ध्यान रखते हुए 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा निर्मित तालाब के किनारे फलदार वृक्षों का रोपण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये गये कि अमृत सरोवर योजनान्तर्गत प्राप्त निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत तालाब निर्धारित समयान्तर्गत निर्मित कराना सुनिश्चित करें तथा निर्मित हो रहे तालाबों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दिया जाय। तालाबों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कराते हुए वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण करायें तांकि निर्मित तालाबों में जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन हो सके। यह भी निर्देश दिये गये कि पूर्ण रूप से निर्मित तालाब स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को नियमानुसार हस्तान्तरित कर विभिन्न समूहों की आजीविका सम्बर्द्धन का कार्य कराया जाय तथा समूहों की महिलाओं को समय-समय पर सम्बन्धित विभागों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराया जाय । यह भी निर्देश दिये गये अमृत सरोवर योजनान्तर्गत निर्मित तालाबों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित कराया जाय किसी भी तालाब को व्यक्ति विशेष के स्वामित्व में न दिया जाये।

ख़बर शेयर करें -
Tags: औचक निरीक्षण बीडीओ की सीडीओ ने लगाई फटकार

Post navigation

Previous सीओ रुद्रपुर अभय सिंह बने अपर पुलिस अधीक्षक, मिली पदोन्नति।
Next पढ़िए कहां :- जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा।  
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub