Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

किच्छा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिरकत — प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के आर्थिक सुधारों की सराहना।

Mumtyaz Ahmad September 27, 2025
ख़बर शेयर करें -
किच्छा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिरकत — प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के आर्थिक सुधारों की सराहना।

किच्छा। किच्छा मुख्य बाजार में शुक्रवार को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का भाजपा किच्छा नगर मंडल एवं देवभूमि व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में घटाई गई जीएसटी दरों के लाभों को आम जनता और व्यापारियों तक पहुंचाना था।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो आर्थिक सुधारों की क्रांतिकारी पहल हुई है, वह वास्तव में ऐतिहासिक है।

किच्छा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिरकत — प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के आर्थिक सुधारों की सराहना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करते हुए जीएसटी दरों में कटौती का जो निर्णय लिया है, उससे आम जनता, व्यापारी वर्ग और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे महंगाई पर नियंत्रण के साथ-साथ बाजार में खरीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और जनहितकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है।पूर्व विधायक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू कर रही है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

किच्छा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिरकत — प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के आर्थिक सुधारों की सराहना।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पार्टी पदाधिकारी एवं व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को घटाई गई जीएसटी दरों की पूरी जानकारी दें और स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, ताकि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती मिल सके। उपस्थित व्यापारियों और आम नागरिकों ने जीएसटी दरों में कटौती का स्वागत किया और कहा कि यह कदम नवरात्रि से दीपावली तक के त्योहारी सीजन में बाजार में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है।

किच्छा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिरकत — प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के आर्थिक सुधारों की सराहना।

जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री नितिन फुटेला, जिला उपाध्यक्ष अमन मदान, सुरेंद्र चौधरी, मुकेश कोली, धर्मराज जायसवाल, संदीपअरोड़ा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, राकेश गुप्ता, प्रकाश पंत, पूरन भट, विनोद कोली, नितिन वाल्मीकि, रामावतार अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, ललित कुमार, रमन कोली समेत सैकड़ो कार्यकर्ता, व्यापारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: जीएसटी बचत

Post navigation

Previous पुलिस कस्टडी से दो तस्कर फरार होने पर एसपी ने  SO कपकोट को किया लाइन हाजिर, पांच सिपाही निलंबित।
Next पुलिस ने छात्र संघ चुनाव मे हुए गोली काण्ड के मुख्य आरोपी का किया हाफ इनकाउंटर।
  • Latest
  • Popular
  • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।

  • सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।

  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.

  • नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

  • संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।
  • सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।
  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub