Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम

मसूरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, बेटा घायल, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाईक।

Mumtyaz Ahmad November 6, 2025
ख़बर शेयर करें -

मसूरी। -देहरादून मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मसूरी में पेंट-पुताई का काम करने जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मसूरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, बेटा घायल, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाईक।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।घटना की सूचना 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोल्हुखेत चौकी पुलिस और राजपुर थाना की टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। हादसा गलोगी के पास हुआ, जहां हाल ही में सड़क किनारे पुश्ते का निर्माण कार्य चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि बजाज प्लेटिना बाइक यूके07-एबी- 7926 मसूरी की ओर जाते हुए गहरी खाई में गिर गई थी। बाइक पर दो सवार पिता और पुत्र देहरादून से मसूरी जा रहे थे। गिरने के दौरान पीछे बैठा बालक मोटरसाइकिल से छिटक कर पहाड़ी पर ही फँस गया था।पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बमुश्किल खाई से निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस मसूरी और एसडीआरएफ देहरादून की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।राहत-बचाव अभियान चलाकर टीमों ने नीचे गिरी मोटरसाइकिल तक पहुंच बनाई, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसे काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया। मृतक की पहचान अशफाक अहमद (40 वर्ष) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोवाला, जैन प्लॉट, देहरादून के रूप में हुई है। घायल का नाम फैजान अहमद (14 वर्ष) है, जो मृतक का बेटा है।सूचना मिलते ही दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गलोगी क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई जगहों पर सुरक्षा दीवारें अधूरी हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मसूरी मार्ग पर सुरक्षा बैरियर और चेतावनी बोर्ड तत्काल लगाए जाएँ।मसूरी पुलिस के अनुसार, “मसूरी मार्ग पर हुए हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस और राहत दलों ने तत्काल कार्रवाई की। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि एक बालक घायल है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बाईक खाई मे गिरी

Post navigation

Previous 36 लाख की अफीम के साथ दो शातिर नशा तस्कर सलीम व शेर मोहम्मद गिरफ्तार।
Next मुख्यमंत्री ने पंतनगर यूनिवर्सिटी में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को किया सम्बोधित। 
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub