Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के प्रचार प्रसार में सहयोग की अपील प्रेस प्रतिनिधियों से की।

Mumtyaz Ahmad December 18, 2025
ख़बर शेयर करें -
संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के प्रचार प्रसार में सहयोग की अपील प्रेस प्रतिनिधियों से की।

रुद्रपुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनसरोकारों से जुड़ी पहल “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” को प्रभावी बनाने की दिशा में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड श्री नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय, रुद्रपुर में जनपद के पत्रकारों के साथ संवाद किया। सूचना कार्यालय पहुँचने पर श्री उपाध्याय का जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने पौधा देकर स्वागत किया।

संयुक्त निदेशक ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही और व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक जनयोजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थी ले सके।

संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के प्रचार प्रसार में सहयोग की अपील प्रेस प्रतिनिधियों से की।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा 17 दिसम्बर से 45 दिनों तक विशेष अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर आम जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं में पंजीकरण तथा लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

संयुक्त निदेशक ने कहा कि इस जनहितकारी अभियान की सफलता के लिए मीडिया के सहयोग से इसकी व्यापक जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों में प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को प्रेस क्लब के संचालन हेतु एक स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही खटीमा में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु विभाग स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर अजय जोशी, सुरेन्द्र गिरधर, भरत शाह, दीप बेलवाल, सौरभ गंगवार, दुर्गेश तिवारी, बीरेंद्र बिष्ट, वेद यादव, मुमत्याज अहमद,हरिनारायण अग्रवाल, विकास कुमार, ललित शर्मा, रमेश चन्द्रा, राजेन्द्र सिंह कण्डारी, अनुप झा, विजय कुमार, प्रेम कुमार, सुमित शर्मा, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैठक

Post navigation

Previous सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, TUV-300 से 13.695 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार।
Next विजिलेंस टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।

  • खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।

  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।

  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।

  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।
  • खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।
  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub