Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल

रामनगर समीर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, नशे के विवाद में हुई थी हत्या।

Mumtyaz Ahmad January 16, 2026
ख़बर शेयर करें -
रामनगर समीर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, नशे के विवाद में हुई थी हत्या।

रामनगर। -रामनगर में 20 वर्षीय युवक समीर उर्फ लक्की की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है।आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी क्षेत्र में आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय समीर उर्फ लक्की का शव नहर किनारे खून से लथपथ हालत में मिला था। अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर की गई इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

रामनगर समीर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, नशे के विवाद में हुई थी हत्या।

मामले में मृतक के भाई रिजवान की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस जांच में मुख्य आरोपी नजीर, निवासी मोहल्ला गुलरघट्टी रामनगर तथा सह-आरोपी आशीष, निवासी ग्राम पूछड़ी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक समीर और आरोपी नजीर दोनों नशे के आदी थे। घटना वाली रात नशे का सेवन करने के दौरान नशे की मात्रा को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।एएसपी ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपी नजीर ने समीर को नीचे गिराकर ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, खून से सने कपड़े और जूते बरामद किए हैं।उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को सूचना मिली थी कि कॉर्बेट कॉलोनी निगम मार्ग पर नहर किनारे एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा है, जिसके आसपास खून फैला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव की पहचान समीर उर्फ लक्की पुत्र छिद्दन निवासी आदर्श नगर, शंकरपुर भूल, रामनगर के रूप में हुई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी नजीर को कोसी नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को न देने पर सह-आरोपी आशीष के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। त्वरित खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ₹1500 का इनाम देने की घोषणा की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: खुलासा समीर हत्याकांड

Post navigation

Previous सीलिंग की 10 एकड़ भूमि पर प्रशासन ने लिया कब्जा।
Next पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी क़ो किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।

  • सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।

  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.

  • नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

  • संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संजयनगर खेड़ा की दुर्गा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।
  • सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।
  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub