Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम

किच्छा क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण,दो शातिर हत्यारे गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad January 22, 2026
ख़बर शेयर करें -

➡️ *दोस्ती का झांसा, लूट की साजिश और फिर निर्मम हत्या का कोतवाली किच्छा पुलिस की त्वरित व सटीक कार्यवाही से 02 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण*➡️

किच्छा क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण,दो शातिर हत्यारे गिरफ्तार।

थाना किच्छा क्षेत्रांतर्गत एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई।➡️ मृतक की शिनाख्त के प्रयासों के क्रम में मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल निवासी मेथी नवदिया, बरेली (उ0प्र0) के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि दिनांक 09/01/2026 को मृतक अपनी बहन को भोजीपुरा रेलवे स्टेशन छोड़कर रुद्रपुर के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा।➡️ मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में मु0अ0सं0 12/26 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया।⚡ *खुलासा व गिरफ्तारी*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार, घटना कर सफल अनावरण हेतु कोतवाली किच्छा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।➡️ गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस, तकनीकी साक्ष्य, #Digital_Surveillance, संदिग्ध मोबाइल नंबरों का डेटा एनालिसिस एवं मृतक के भोजीपुरा से किच्छा आने के मार्ग तथा घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 250–300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया।➡️ सीसीटीवी फुटेज में मृतक भोजीपुरा रेलवे स्टेशन से अपनी मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ किच्छा की ओर आते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर अभियुक्तों के फोटो स्केच तैयार कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।➡️ दिनांक 21/01/2026 को मुखबिर की सूचना, डिजिटल सर्विलांस व फोटो स्केच के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—🔹 विजय पाल (उम्र 26 वर्ष) पुत्र जोगराज निवासी ग्राम रसूलपुर पोस्ट खास, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उ0प्र0)🔹 दीपक मौर्या (उम्र 22 वर्ष) पुत्र अतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिररा, थाना मिलक, जिला रामपुर (उ0प्र0)अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मफलर (आला-ए-कत्ल), मृतक का मोबाइल फोन तथा मृतक के जीजा की मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UP-25-CA-9583 बरामद की गई।*अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)*➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोन फाइल के सिलसिले में हल्द्वानी से भोजीपुरा गए थे, जहां भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान पर उनकी मुलाकात मृतक दिनेश से हुई। मृतक की नई मोटरसाइकिल देखकर दोनों अभियुक्तों के मन में लालच आ गया और उसे लूटने की योजना बनाई।➡️ दोस्ती का ढोंग कर अभियुक्तों ने मृतक को भोजीपुरा से किच्छा तक साथ चलने के लिए मनाया तथा रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर उसे अत्यधिक शराब पिलाई। सुनसान स्थान पर ले जाकर विवाद किया और दोनों ने मिलकर मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।➡️ हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंककर मृतक की मोटरसाइकिल, हेलमेट व मोबाइल लेकर फरार हो गए। लूटी गई मोटरसाइकिल को हल्द्वानी (राजपुरा क्षेत्र) में मात्र ₹20,000 में बेच दिया तथा पहचान छुपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी।📦 *बरामदगी का विवरण*➡️ मृतक की मोटरसाइकिल HF Deluxe (UP-25-CA-9583)➡️ घटना में प्रयुक्त मफलर (आला-ए-कत्ल)➡️ मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन➡️ वाहन में प्रयुक्त 02 अदद फर्जी नंबर प्लेट⚖️ *विधिक कार्रवाई*➡️ अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत धारा 103(1) BNS के अतिरिक्त, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 238 / 309(2) / 317(2) / 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।👮‍♂️ *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*➡️ प्रभारी निरीक्षक – प्रकाश सिंह दानू➡️ उ0नि0 – जयप्रकाश चंद्र➡️ उ0नि0 – पवन जोशी➡️ उ0नि0 – बसंत प्रसाद➡️ उ0नि0 – दीपक जोशी➡️ उ0नि0 – मनोज कुमार➡️ अ0उ0नि0 – जगदीश सिंह➡️ हे0का0 – आनंद ग्वासाकोटी➡️ का0 – भगवत परिहार➡️ का0 – दीपक बोरा➡️ SOG/सीसीटीवी/सर्विलांस टीम – का0 भूपेंद्र, का0 पंकज बिनवाल

ख़बर शेयर करें -
Tags: खुलासा

Post navigation

Previous विधायक बेहड़ के पुत्र ने खुद रची हमले की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा।
Next वर्दी घोटाले में डीआईजी स्तर के अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव सस्पेंड।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub