Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सीएम धामी ने किया पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ।

Mumtyaz Ahmad March 14, 2026
ख़बर शेयर करें -
सीएम धामी ने किया पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ।

पंतनगर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया व विश्विद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया।

सीएम धामी ने किया पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ।

सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए हर्ष का विषय है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में 119 वा कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के मेले आयोजन कृषकों के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं, नवाचारों की जानकारियां मिलती है व वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बन्धु हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक हैं आपके मेहनत व समर्पण से ही हमे अन्न मिल रहा है तथा देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत संकल्पना में किसान भाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कृषकों के मेहनत व समर्पण से ही गांव, क्षेत्र सम्पन्न होता है और जब गाँव सम्पन्न होता है तो देश होगा।

सीएम धामी ने किया पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है कल ही प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त किसानों के खातों में डाली है,प्रदेश के 09 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि को जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़ हेतु माननीय प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री भारत सरकार ने हमें प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी अन्नदाताओं के जीवन को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने किसानों के लिए फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना,किसान मानधन योजना,दलहन आत्म निर्भर योजना,बागवानी विकास योजना,कृषि यंत्र अनुदान योजना, बूंद बूंद सिंचाई योजना जैसी योजनाएं के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जा रहा है।उन्होंने कहा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान क्रैडिट कार्ड के सीमा 03 लाख से बढ़ाकर 05 लाख कर दी गई है।

सीएम धामी ने किया पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ।

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए 14 हजार करोड़ लागत की 07 नई परियोजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 03 लाख तक ऋण का बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा किसानों की आय बढ़ाने हेतु पॉलीहाउस लगाने हेतु 200 करोड़ की धनराशि रखी गई है,अभी तक 115 करोड़ की लागत से 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।माननीय मुख्यमंत्री के कहा प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियाँ अलग अलग है व चुनौतिपूर्ण है इसलिए भौगौलिक स्थितियों को देखते हुए क्षेत्र विशेष के लिए योजनाऐं चलाई जा रही हैं।उन्होंने कहा 12 सौ करोड़ के लागत से नई सेब नीति लागू की गई है,कृषकों के हित में कई नई नीतियां लागू की गई है तथा कई योजनाओं में 80 प्रतिशत तक राजसहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में 07 एरोमा वैली विकसित किये जा रहे हैं,ड्रेगन फ्रूट की मांग बढ़ रही है इसलिए ड्रेगन फ्रूट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा प्रदेश मैं फलों के उत्पादन में ढ़ाई प्रतिशत तक वृद्धि हुई है तथा मसरूम का उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन हो गया है व मशरूम उत्पादन में हम देश में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।उन्होंने कहा प्रदेश में मौन पालन शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं,राज्य में 33 सौ मीट्रिकटन शहद उत्पादन हो रहा है और हम देश में 08 वे स्थान पर आ गए हैं।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही बजट सत्र मैं 01 लाख 11 हजार करोड़ का बजट पारित किया गया है, जिसमें कृषि,उद्यान, एरोमैटिक, मत्स्य, मौन पालन,शोध आदि में धनरशि प्राविधान की गई है।उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और सरकार कृषकों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। उन्होंने कृषकों से जागरूक होकर नई कृषि तकनीकि अपनाकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा हम सब मिलकर प्रदेश व देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय परिवार व कृषकों को ओर से सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय 119 वा कृषि मेले का आयोजन कर रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगे हैं। प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग मेले में प्रतिभाग कर रहे हैं।उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारियां दी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक तिलक राज बेहड, मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, जितेन्द्र क्वात्रा, डेम बी एस चलाल, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल सहित डीन, डायरेक्टर, किसानबंधु आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: किसान मेला

Post navigation

Previous एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन — अवैध शस्त्र रखने व सोशल मीडिया पर शस्त्र लहराने/फायरिंग करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, जनपदभर में 15 दिन का विशेष अभियान शुरू।
Next सीएम धामी ने जनता से मुलाक़ात कर सुनी जनसमस्याएं।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub