Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर

महिलाओं के माध्यम से जाल बिछाकर हनीट्रैप कर लूट/डकैती/ब्लैकमेल के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश, 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad March 16, 2026
ख़बर शेयर करें -
महिलाओं के माध्यम से जाल बिछाकर हनीट्रैप कर लूट/डकैती/ब्लैकमेल के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश, 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय के “अपराध मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति — महिलाओं के माध्यम से जाल बिछाकर हनीट्रैप कर लूट/डकैती/ब्लैकमेल के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश, 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार** ➡️ *एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का दिख रहा असर — कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने सुनियोजित तरीके से लोगों को हनीट्रैप कर अपने जाल में फँसाकर लूट/ डकैती करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़*➡️ *महिलाओं के माध्यम से फोन कर शिकार को जाल में फँसाते थे, सुनसान स्थान पर बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट व लूट की वारदात को देते थे अंजाम*➡️ *लूटी गई हुंडई आई-10 कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज व अन्य सामान नानकमत्ता पुलिस ने किया बरामद*

महिलाओं के माध्यम से जाल बिछाकर हनीट्रैप कर लूट/डकैती/ब्लैकमेल के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश, 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

➡️ *मुखबिर की सटीक सूचना पर नानकमत्ता पुलिस ने घेराबंदी कर 06 अभियुक्तों को दबोचा*➡️ *घटना में शामिल 04 पुरुष (राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, तारा सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल, रमन सिंह) व 02 महिलाएं (सीमा कौर, गुरमीत कौर) गिरफ्तार*➡️ *अभियुक्तों ने पीड़ित को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की बनाई थी साजिश*➡️ *घटनास्थल पर FSL फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए।* ➡️ *शातिर अंतर्राज्यीय हनी-ट्रैप गिरोह पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पूर्व से ही दर्जनों से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज।*➡️ *गिरोह का मुख्य अभियुक्त तारा सिंह कोतवाली नानकमत्ता से हिस्ट्रीशीटर है*➡️ *तारा सिंह व राजू पर 2 दर्जन से अधिक लूट /डकैती , चोरी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र व अन्य कई संगीन धाराओं में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मुकदमे हैं पंजीकृत।*➡️ *एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी**घटना का विवरण*➡️ जनपद ऊधमसिंहनगर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।➡️ दिनांक 14 मार्च 2026 रात्रि को वादी को अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से महिलाओं के माध्यम से फोन कर अपने जाल में फँसाया गया। अभियुक्तों ने उसे मिलने के बहाने *मच्छी झाला क्षेत्र नानकमत्ता* बुलाया।➡️ जैसे ही वादी अपनी हुंडई आई-10 कार से मौके पर पहुँचा, वहाँ पहले से मौजूद महिलाओं व अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। *इसके बाद उसे कार से उतारकर भड़ाभुड़िया स्थित एक घर में बंधक बना लिया।*➡️ अभियुक्तों ने वादी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनायी और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्रयास किया। इसी दौरान अभियुक्तों ने वादी से नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज व कार लूट ली और फरार हो गये।*पुलिस कार्रवाई*➡️ दिनांक 15 मार्च 2026 को उ0नि0 राजेन्द्र पंत मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डैम बन्दे क्षेत्र में घेराबंदी की गयी।➡️ *इस दौरान सामने से आती हुंडई आई-10 कार को रोककर चेक किया गया तो उसमें 02 पुरुष (तारा सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू) व 02 महिलाएं (गुरमीत कौर, सीमा कौर) बैठे मिले। वादी द्वारा पहचान करने पर चारों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।*➡️ पूछताछ के आधार पर बाद में *02 अन्य अभियुक्त (रमन सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल)* को वाटर स्पोर्ट्स नानकमत्ता के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लूटी गयी सोने की अंगूठी व नगदी बरामद की गयी।➡️ प्रकरण के संबंध में कोतवाली नानकमत्ता में FIR नंबर 56/2026 धारा 310(2) /308 (4) /351 (2) 127 (2) / 115/ 111 BNS पंजीकृत किया गया, माल बरामदगी के उपरान्त बढ़ोतरी धारा 317 (3) / 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई है। *बरामदगी का विवरण*➡️ लूटी गयी हुंडई आई-10 कार (UP 26 Y 8203)➡️ कुल 9750 रुपये नगद➡️ पीली धातु की सोने की अंगूठी➡️ काला बैग (GOLF लिखा हुआ)➡️ HDFC बैंक के 02 एटीएम कार्ड➡️ वादी के नाम की ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति➡️ शिव हरि ज्वैलर्स की बुकलेट व 02 मुहरें➡️ टॉर्च (EVEREADY)➡️ मोबाइल फोन➡️ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा साइन UK06AE5637*अभियुक्तों का तरीका-ए-वारदात*➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाते थे जो महिलाओं में रुचि रखते हों या आसानी से जाल में फँस सकें।➡️ इसके बाद महिला अभियुक्त सीमा कौर व गुरमीत कौर मोबाइल फोन से उनसे मीठी-मीठी बातें कर उन्हें अपने जाल में फँसाती थीं।➡️ जब व्यक्ति पूरी तरह विश्वास में आ जाता था तो उसे मुलाकात के बहाने नानकमत्ता क्षेत्र के सुनसान स्थान मच्छी झाला में बुलाया जाता था।➡️ मौके पर पहले से छिपे अन्य साथी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, तारा सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल व रमन सिंह अचानक आकर व्यक्ति को घेर लेते थे और उसे बंधक बनाकर मारपीट करते थे।➡️ इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते थे और बड़ी रकम की मांग करते थे। विरोध करने पर पीड़ित से नगदी, जेवर व वाहन लूट लेते थे।➡️ घटना के बाद अभियुक्त लूटी गई कार को नेपाल में बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही नानकमत्ता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।*आपराधिक इतिहास**1. तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह*निवासी: गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर➡️ मु0 FIR NO-172/2001 धारा 395/397 भादवि➡️ मु0 FIR NO-187/2001 धारा 2/3 गैंग्सटर एक्ट➡️ मु0 FIR NO-194/2001 धारा 307 भादवि➡️ मु0 FIR NO-195/2001 धारा 25 आर्म्स एक्ट (कोतवाली सितारगंज)➡️ मु0 FIR NO-346/2001 धारा 392/411 भादवि व 26 फौरेस्ट एक्ट➡️ मु0 FIR NO-398/2002 धारा 379/411 भादवि व 26 फौरेस्ट एक्ट➡️ मु0 FIR NO-509/2002 धारा 25 आर्म्स एक्ट➡️ मु0 FIR NO-492/2002 धारा 110G भा०दं०प्रकिया संहिता➡️ मु0 FIR NO-17/2003 धारा 394/411 भादवि➡️ मु0 FIR NO-106/2003 धारा 393 भादवि➡️ मु0 FIR NO-314/2002 धारा 382/341/148/34 भादवि➡️ मु0 FIR NO-272/2003 धारा 364A/506 IPC (कोतवाली खटीमा)➡️ मु0 FIR NO-222/2003 धारा 395/397 भादवि (कोतवाली रुद्रपुर)➡️ मु0 FIR NO-1406/2001 धारा 26 फौरेस्ट एक्ट➡️ मु0 FIR NO-651/2003 धारा 25 आर्म्स एक्ट➡️ मु0 FIR NO-230/2003 धारा 2/3 गैंग्सटर एक्ट➡️ मु0 FIR NO-37/2011 धारा 323/498A/506 भादवि➡️ मु0 FIR NO-609/2016 धारा 392/411 भादवि (अमरिया)➡️ मु0 FIR NO-186/2017 धारा 398/401 भादवि (अमरिया)➡️ मु0 FIR NO-275/2017 धारा 18/20 NDPS एक्ट (अमरिया)➡️ मु0 FIR NO-276/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट (अमरिया)*2. राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र महेन्द्र सिंह*निवासी: भड़ाभुड़िया, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर➡️ मुकदमा FIR NO-203/2022 धारा 8/22 NDPS Act, 25 A Act (कोतवाली खटीमा)➡️ मुकदमा FIR NO-202/2022 धारा 8/22 NDPS Act (थाना माधोटांडा, पीलीभीत उ0प्र0)➡️ मुकदमा FIR NO-479/2023 धारा 60(1) Ex Act (कोतवाली खटीमा)➡️ मुकदमा FIR NO-353/2024 धारा 60(1) Ex Act (कोतवाली खटीमा)➡️ मुकदमा FIR NO-172/2025 धारा 308(5)/3(5) BNS (कोतवाली खटीमा)➡️ मुकदमा FIR NO-14/2026 धारा 60(1) Ex Act (कोतवाली खटीमा)➡️ मुकदमा FIR NO-56/2026 धारा 310(2)/308(4)/351(2)/127(2)/115/111/317(3)/3(5) BNS (कोतवाली नानकमत्ता)*3. सीमा कौर पत्नी राजेन्द्र सिंह*निवासी: भड़ाभुड़िया, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर➡️ मुकदमा FIR NO-172/2025 धारा 308(5)/3(5) BNS (कोतवाली खटीमा)➡️ मुकदमा FIR NO-56/2026 धारा 310(2)/308(4)/351(2)/127(2)/115/111/317(3)/3(5) BNS (कोतवाली नानकमत्ता)*4. गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंह*निवासी: गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर➡️ मुकदमा FIR NO-18/2022 धारा 8/21/22 NDPS Act (कोतवाली नानकमत्ता)➡️ मुकदमा FIR NO-20/2023 धारा 60(1) Ex Act (कोतवाली नानकमत्ता)➡️ मुकदमा FIR NO-209/2024 धारा 8/22 NDPS Act (कोतवाली नानकमत्ता)➡️ मुकदमा FIR NO-56/2026 धारा 310(2)/308(4)/351(2)/127(2)/115/111 BNS (कोतवाली नानकमत्ता)*5. गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल पुत्र सर्वण सिंह*निवासी: ग्राम वरकीडांडी, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर➡️ मुकदमा FIR NO-56/2026 धारा 310(2)/308(4)/351(2)/127(2)/115/111 BNS (कोतवाली नानकमत्ता)*6. रमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह*निवासी: ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर➡️ मुकदमा FIR NO-56/2026 धारा 310(2)/308(4)/351(2)/127(2)/115/111 BNS (कोतवाली नानकमत्ता)*गिरफ्तारी टीम कोतवाली नानकमत्ता*1- निरीक्षक मंजू पांडे कोतवाली नानकमत्ता2- उप निरीक्षक राजेंद्र पंत कोतवाली नानकमत्ता3- उपनिरीक्षक नवल किशोर4- उप निरीक्षक सुनील कुमार5- कॉन्स. 674 cp राजकुमार बोरा6- HC 351 नवनीत कुमार7- कांस. 103 शुभम सैनी8- कांस्टेबल क्लर्क प्रकाश आर्य9- महिला कांस्टेबल बबीता रानी10- महिला कांस्टेबल कमला गोस्वामी11– कांस्टेबल ड्राइवर रणवीर सिंह12- कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य ( SOG) रुद्रपुर*सहयोग हेतु गिरफ्तारी टीम कोतवाली खटीमा*1- उप निरीक्षक अशोक कांडपाल कोतवाली खटीमा2- कांस्टेबल कमल पाल कोतवाली खटीमा

ख़बर शेयर करें -
Tags: गिरोह का पर्दाफाश

Post navigation

Previous रुद्रपुर का प्रमुख असलाह सप्लायर बंटी कोली मोदी मैदान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
Next एसएसपी ने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित 08 पुलिस कर्मचारियों को किया लाइन हाजिर।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub