Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक तिलक राज बेहड़ का पुलिस पर बड़ा हमला।

Mumtyaz Ahmad June 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही पुलिस, आखिर जनता को न्याय कब मिलेगा?”

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक तिलक राज बेहड़ का पुलिस पर बड़ा हमला।

किच्छा। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कई मामलों में पुलिस पीड़ितों की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) तक दर्ज करने से बच रही है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने के बजाय थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। विधायक बेहड़ ने कहा कि “जब पीड़ित की एफआईआर ही दर्ज नहीं होगी तो अपराधी पकड़े कैसे जाएंगे? पुलिस की यह कार्यशैली जनता का भरोसा कमजोर कर रही है।” उन्होंने कहा कि रामेश्वरपुर, चकौनी लालपुर सहित किच्छा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कई मामलों में तो मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ और नाही घटनाओं का खुलासा हो सका।

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक तिलक राज बेहड़ का पुलिस पर बड़ा हमला।

विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी जनहित के मामलों में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और चोरी की घटनाओं के खुलासे में भी अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से सभी लंबित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, तथा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। साथ ही उन्होंहे ग्राम चकौनी की 30 मई 2026 की घटना का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने मुन्ना कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 3 तोला सोना, 1200 ग्राम चांदी, भारत कंपनी के दो भरे गैस सिलेंडर, ₹80 हजार नकद तथा अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी में दिए जाने के बावजूद आज तक न तो प्रभावी कार्रवाई हुई और न ही एफआईआर दर्ज कर चोरी का खुलासा किया गया। विधायक बेहड़ ने नई बस्ती गोटीया बंडिया,किच्छा निवासी जाकिर हुसैन के घर 27 जून 2026 को हुई चोरी का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस घटना में चोर घर से भारी मात्रा में जेवरात एवं ₹70 हजार नकद चोरी कर ले गए। विधायक ने मौके से ही संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया जारी रहा और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राम बाबू, राम बाबू,अख्तर रजा, सरवर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे. इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत किच्छा आवास विकास कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसंवाद में देवरिया निवासी परवीन सकलानी, गोपाल राम आर्य, हरीश, भारत आर्य, विमल सहित अन्य लोगों ने कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: चोरी की घटनाओ

Post navigation

Previous संत कबीर की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।
Next संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।

  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।

  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

  • काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़ ,12 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़ ,12 आरोपी गिरफ्तार।

  • रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल
    • राजनीति

    रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub