Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • विविध

कल्याणी नदी की सफाई का महापौर विकास शर्मा ने किया निरीक्षण।

Mumtyaz Ahmad July 28, 2026
ख़बर शेयर करें -
कल्याणी नदी की सफाई का महापौर विकास शर्मा ने किया निरीक्षण।

रुद्रपुर। मानसून को देखते हुए नगर निगम रुद्रपुर द्वारा कल्याणी नदी की व्यापक सफाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का महापौर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।महापौर ने अभियान की निगरानी कर रहे एसआई आशीष शर्मा से सफाई कार्य की प्रगति, मानव संसाधन की तैनाती सहित अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नदी की सफाई में जुटे सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका परिश्रम शहर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि बरसात के दौरान जलभराव जैसी गंभीर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

कल्याणी नदी की सफाई का महापौर विकास शर्मा ने किया निरीक्षण।

इसी सोच के साथ शहर के सभी प्रमुख नदी-नालों और नालियों की नियमित सफाई लगातार कराई जा रही है, ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।महापौर ने कहा कि कल्याणी नदी प्रत्येक वर्ष भारी वर्षा के दौरान उफान पर आकर आसपास की कई बस्तियों में जलभराव और नुकसान का कारण बनती रही है। इस चुनौती को देखते हुए नगर निगम ने इस वर्ष मानसून से पहले ही नदी की व्यापक सफाई कराई थी। बारिश और गाद जमा होने के कारण अब दोबारा विशेष अभियान चलाकर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है, जिससे संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति को काफी हद तक रोका जा सके।महापौर ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान की प्रक्रिया पर काम शुरू चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद रुद्रपुर को वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का संकल्प है कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और जलभराव मुक्त शहर बनाया जाए। इसके लिए सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बेहतर आधारभूत संरचना के निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक योजना का उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बनाना है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: महापौर विकास शर्मा

Post navigation

Previous साइबर जागरूकता के साथ भिटौली पर्व मनाया, स्कूली बच्चों को दी निशुल्क विधिक सहायता और महिला सुरक्षा की जानकारी।
Next विद्युत करंट से बालक की मृत्यु के मामले में विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को लिखा पत्र, ₹10 लाख की आर्थिक सहायता की मांग।
  • Latest
  • Popular
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • किच्छा – भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के नामांकन में जुटी भाजपा की ताकत
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    किच्छा – भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के नामांकन में जुटी भाजपा की ताकत

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।
  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub