Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विविध

डीएम ने किसानों के साथ की बैठक, सौहार्दपूर्ण सम्पन्न।

Mumtyaz Ahmad August 24, 2026
ख़बर शेयर करें -
डीएम ने किसानों के साथ की बैठक, सौहार्दपूर्ण सम्पन्न।

रुद्रपुर। – जिलाधिकरी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।कृषकों की विभिन्न मांगों पर जिलाधिकारी अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा जनपद स्तर की मांगो को शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा तथा नीतिगत मांगों को शासन को भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकों की कई मांगों पर पूर्व में ही उनके स्तर से कार्यवाही की जा चुकी है। इसके बावजूद वह निरन्तर कृषकों की समस्याओं को लेकर कभी भी किसी भी समय किसानों से वार्ता के लिए तत्काल बैठते हैं। अब प्रत्येक माह किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा ।कृषक प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि काशीपुर चीनी मिल का वर्ष 2007 एवं 12-13 का कृषकों का बकाया है। इस सम्बन्ध में इलाहाबाद में वाद चल रहा है। इसके अतिरिक्त चीनी मिल प्रबन्धक ने चीनी मिल के 50 एकड़ भूमि अपने परिवार के लोगों के नाम बिकी कर दी है।इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सहायक गन्ना आयुक्त इलाहाबाद जाकर केस की पैरवी करें और उसका शीघ्रता से निराकरण कराने का प्रयास करें , निर्णय होने पर किसानों का प्राथमिकता से भुगतान किया जाएगा,तथा भूमि के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में समिति बनाई जायेगी, जिसमें एसडीएम काशीपुर, गन्ना अधिकारी भी सदस्य होंगे। यह समिति भूमि हस्तानान्तरण के प्रकरणों की जांच करेगी व एक माह में जॉच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।जसपुर के पतरमपुर भूमि प्रकरण के सम्बन्ध में किसानों द्वारा शिकायत की गयी।

डीएम ने किसानों के साथ की बैठक, सौहार्दपूर्ण सम्पन्न।

इस सम्बन्ध में भी अपर जिलाधिकारी एफ०आर० की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया, जो प्रकरण की विस्तृत जांच कर आख्या उपलब्ध करायेगी।काशीपुर बाईपास पर बागवाड़ा के पास सर्विस रोड बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एन एच ए आई चेयरमैन को उनकी ओर से अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित करने के निर्देश पी डी एन एच ए आई को दिए। कृषि भूमि के विनियमितीकरण के सम्बन्ध में शासन से शासनादेश प्राप्त होते ही कैम्प लगाकर पारदर्शिता के साथ नियमितीकरण का आश्वासन जिलाधिकारी की ओर से कृषकों को दिया गया। साथ ही किसानों की मांग पर बाजपुर मंडी में किसान भवन खाली कर तुरंत किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।वाहनों की ओवर लोडिंग एवं जाम लगने के सम्बन्ध में एस०पी० सिटी, रूद्रपुर को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकार ने किसानों से अपील की कि वे 31सितम्बर से पूर्व अपना पंजीकरण करा ले,जिससे 01 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाली धान कय प्रक्रिया सही से निर्बाध चल सके। धान कय केंद्र पूर्व की भांति पर्याप्त स्थानों पर खोले जाएंगे। जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषकों की मांग के अनुसार यूरिया एवं डी०ए०पी०/एन०पी०के० उपलब्ध करायी जाए।बैठक में जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गन्ना आयुक्त टी०एस० मर्तोलिया, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वीके यादव, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र , क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा, पी डी एन एच ए आई अंचल बंसल एवं कृषक प्रतिनिधियों की ओर से अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: किसानों की बैठक

Post navigation

Previous लाखों की चरस के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार।
Next मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता SIR क़ो लेकर बैठक आयोजित।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub