हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*SSP अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — 05 हजार रुपये का शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार!*➡️ *हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*➡️ *गिरफ्तार अभियुक्त पर आधा दर्जन से भी अधिक संगीन मुकदमे है, दर्ज*➡️ *अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद!*

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में CO पंतनगर के पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस एवं SOG रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब 08 माह से फरार चल रहे ₹5,000/- के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।*घटना का विवरण*➡️ अभियुक्त जतिन उर्फ जितेन्द्र द्वारा अपने साथियों रामपाल, देवेन्द्र लाड़ी एवं गुरजीगर के साथ मिलकर कालीनगर/जयनगर क्षेत्र में माइनिंग टीम के सुपरवाइजर हर्षवर्धन पुत्र बाबूलाल पर हत्या के उद्देश्य से तलवार से हमला किया गया था।घटना के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।*अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था।**गिरफ्तारी*➡️ दिनांक 15-09-2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि उक्त इनामी बदमाश जयनगर रोड स्थित अशोक लीलैंड कम्पनी के पास मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है। थाना दिनेशपुर पुलिस एवं SOG रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त जतिन उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई।*गिरफ्तार अभियुक्त*➡️ जतिन उर्फ जितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार निवासी मालाफॉर्म, बेरियादौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर।*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*1. FIR No. 175/2018 — धारा 380/411 भादवि0, थाना केलाखेड़ा।2. FIR No. 44/2020 — धारा 380/457/411 भादवि0, थाना गदरपुर।3. FIR No. 46/2020 — धारा 380/457/411 भादवि0, थाना गदरपुर।4. FIR No. 47/2020 — धारा 380/457/411 भादवि0, थाना गदरपुर।5. FIR No. 48/2020 — धारा 399/457/402 भादवि0 व 3/4/25 A.Act, थाना गदरपुर।6. FIR No. 238/2021 — धारा 392/411/120B भादवि0, थाना गदरपुर।7. FIR No. 91/2024 — धारा 3/25(1)ख(क) A.Act, थाना केलाखेड़ा।8. FIR No. 12/2026 — धारा 109/109(1)/351(3)/352 BNS, थाना दिनेशपुर।*पुलिस टीम*➡️ थानाध्यक्ष श्री पंकज कुमार — थाना दिनेशपुरउ0नि0 सुनील सुतैड़ी — SOG रुद्रपुरउ0नि0 अर्जुन सिंह — प्रभारी चौकी जयनगरकानि0 महेन्द्र सिंह — थाना दिनेशपुरकानि0 सूरज प्रकाश — थाना दिनेशपुरकानि0 भूपेन्द्र आर्या — SOG रुद्रपुर
