Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • विविध
  • स्वास्थ्य

PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

Mumtyaz Ahmad October 14, 2026
ख़बर शेयर करें -
PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन में PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर, अनुपयोगी अल्ट्रासाउंड मशीनों को डिसमेंटल करने के लिए बनेगी 5-सदस्यीय समिति, डीएम की अनुमति और शपथ पत्र के बाद होगी कार्रवाई।अवैध लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले मुखबिर को मिलेगा 2 लाख रुपये का इनाम; चिन्हित केंद्रों पर जल्द होगी सख्त कार्यवाही आयोजित की गई।बैठक में जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की मॉनिटरिंग और नए लाइसेंस/नवीनीकरण के आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पिछली बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। इसके बाद समिति के समक्ष PCPNDT लाइसेंस के लिए कुल 16 आवेदन रखे गए, जिनमें 11 नए और 5 नवीनीकरण (Renewal) के मामले शामिल थे। डी.जी.सी. बारीत सिंह द्वारा सभी आवेदनों के कानूनी पहलुओं और दस्तावेजों की गहनता से जाँच की गई। जाँच और विचार-विमर्श के बाद समिति ने 5 नवीनीकरण और 9 नए लाइसेंस आवेदनों को संस्तुति दे दी। वहीं, 2 नए आवेदनों पर पहले स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद ही जिलाधिकारी महोदय को अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी।अनुपयोगी अल्ट्रासाउंड मशीनों को डिसमेंटल करने का बड़ा निर्णय:डी.जी.सी. द्वारा आवेदनों की गहन जाँच के क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद में ऐसी अल्ट्रासाउंड मशीनें जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं, उन्हें डिसमेंटल (dismantle) किया जाएगा। इसके लिए एक 05-सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति जिलाधिकारी (डीएम) महोदय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने तथा संबंधित केंद्र स्वामी से वैधानिक शपथ पत्र लेने के उपरांत ही मशीनों को डिसमेंटल करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। हिमांशु जोशी ने कहा कि जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का लगातार और अचानक निरीक्षण किया जाए ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।कठोर कार्रवाई के निर्देश: जो भी केंद्र PCPNDT एक्ट का उल्लंघन करते पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।लागू होगी मुखबिर योजना (अवैध केंद्र चिन्हित): जनपद में अवैध लिंग परीक्षण को रोकने के लिए ‘मुखबिर योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जनपद में ऐसे केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जल्द ही इन चिन्हित केंद्रों के विरुद्ध पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।2 लाख रुपये की इनामी राशि: अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने वाले केंद्रों की सही और सटीक सूचना देने वाले मुखबिर को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बैठक में नोडल अधिकारी (PCPNDT) डॉ. एस. पी. सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉ. डी. पी. सिंह, डी.जी.सी. बारीत सिंह, बिंदु वसानी (ISD किच्छा), सीमा सिंह, प्रदीप महर (PNDT), विजय कुमार (जिला सूचना विभाग) और गोपाल आर्य (अधिशासी सहायक) सहित समिति के अन्य सदस्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैठक आयोजित

Post navigation

Previous पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
Next रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub