Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • विविध

शारदीय नवरात्रि पर विधायक बेहड़ ने ग्राम सैजना में ₹7 लाख की लागत से बनने वाले माँ दुर्गा मंदिर का किया शिलान्यास।

Mumtyaz Ahmad October 18, 2026
ख़बर शेयर करें -

***मंदिर निर्माण से ग्रामीणों की आस्था को मिलेगा नया केंद्र, क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं विधायक बेहड़*

शारदीय नवरात्रि पर विधायक बेहड़ ने ग्राम सैजना में ₹7 लाख की लागत से बनने वाले माँ दुर्गा मंदिर का किया शिलान्यास।

किच्छा / सैजना। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अंतर्गत ग्राम सैजना स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में आदिशक्ति माँ दुर्गा के मंदिर निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। विधायक निधि से ₹7 लाख की लागत से प्रस्तावित इस निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ भगवती के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति, खुशहाली एवं लोककल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि शारदीय नवरात्रि शक्ति की उपासना, श्रद्धा और भक्ति का पावन पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें सत्य, साहस, सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ग्राम सैजना स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में माँ दुर्गा के मंदिर का निर्माण ग्रामीणों की आस्था और लंबे समय से जुड़ी धार्मिक भावनाओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस मंदिर के निर्माण से ग्रामवासियों को पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और आने वाली पीढ़ियाँ भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी रहेंगी। विधायक बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्य समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए तथा विधायक निधि का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जाए। विधायक बेहड़ ने बताया कि किच्छा से ग्राम सैजना होते हुए दरऊ की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के लगभग 8 किलोमीटर हिस्से का 1.5 करोड़ कि लागत से हॉटमिक्स द्वारा नवीनीकरण कार्य भी कराया जाएगा। इस सड़क के नवीनीकरण से ग्राम सैजना सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ सड़कों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की सहभागिता और सहयोग से क्षेत्र में विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्राम सैजना में माँ दुर्गा के मंदिर निर्माण के लिए ₹7 लाख की धनराशि उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल ग्रामीणों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहाँ होने वाले धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने माँ जगदम्बा से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। प्रत्येक घर-परिवार सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव निरंतर बना रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विजय यादव, अंकुर पपनेजा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन सिंह, ग्राम प्रधान विजय यादव, महेंद्र पाल, सुरेश यादव, शाहिद हुसैन,मुख्त्यार अहमद, प्रधान अकरम, शाकिर मियां, बलदेव कश्यप, विनोद यादव, नत्थू लाल पाल, अजय यादव, हरीश कुमार, सरदार मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कमल मौर्य, अंकुर पपनेजा सहित अनेक ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: शिलान्यास

Post navigation

Previous बाजपुर पुलिस ने जेसीबी चोरी का किया खुलासा।
Next रामलीला के मंचन का शुभारंभ करने पहुँचे विवेक दीप सिंह ने गोकुलनगर के ग्रामीणों को भूमि स्वामित्व एवं बेदखली के नोटिसों से स्थायी मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प।
  • Latest
  • Popular
  • रामलीला के मंचन का शुभारंभ करने पहुँचे विवेक दीप सिंह ने गोकुलनगर के ग्रामीणों को भूमि स्वामित्व एवं बेदखली के नोटिसों से स्थायी मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    रामलीला के मंचन का शुभारंभ करने पहुँचे विवेक दीप सिंह ने गोकुलनगर के ग्रामीणों को भूमि स्वामित्व एवं बेदखली के नोटिसों से स्थायी मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प।

  • शारदीय नवरात्रि पर विधायक बेहड़ ने ग्राम सैजना में ₹7 लाख की लागत से बनने वाले माँ दुर्गा मंदिर का किया शिलान्यास।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    शारदीय नवरात्रि पर विधायक बेहड़ ने ग्राम सैजना में ₹7 लाख की लागत से बनने वाले माँ दुर्गा मंदिर का किया शिलान्यास।

  • बाजपुर पुलिस ने जेसीबी चोरी का किया खुलासा।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    बाजपुर पुलिस ने जेसीबी चोरी का किया खुलासा।

  • शादी का झांसा, फिर 2.30 लाख में सौदा! लड़की को रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू।
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    शादी का झांसा, फिर 2.30 लाख में सौदा! लड़की को रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू।

  • दिनेशपुर में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    दिनेशपुर में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रामलीला के मंचन का शुभारंभ करने पहुँचे विवेक दीप सिंह ने गोकुलनगर के ग्रामीणों को भूमि स्वामित्व एवं बेदखली के नोटिसों से स्थायी मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प।
  • शारदीय नवरात्रि पर विधायक बेहड़ ने ग्राम सैजना में ₹7 लाख की लागत से बनने वाले माँ दुर्गा मंदिर का किया शिलान्यास।
  • बाजपुर पुलिस ने जेसीबी चोरी का किया खुलासा।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub