नानकमत्ता में फायरिंग की घटना कर हत्या एवं दहशत फैलाने वाले नामजद दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद*
➡️ *पुलिस द्वारा चोबीस घंटे के अंदर घटना का किया गया सफल अनावरण ।*
➡️ *SSP अजय गणपति ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

नानकमत्ता। कोतवाली नानकमत्ता में दिनांक 18/10/26 को वादी सोनू सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी ग्राम सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर ने 1-कुलदीप सिंह उर्फ बन्टी पुत्र बूढ़ सिंह, 2-लखविन्दर सिंह उर्फ लक्की पुत्र बूढ़ सिंह निवासीगण सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता, 3-हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम नौगजा कोतवाली नानकमत्ता, 4-कोमल सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम विडौरा मझोला कोतवाली नानकमत्ता, 5-कमल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नौगजा कोतवाली नानकमत्ता, 6-रमनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी निवासी सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर के विरुद्ध अवैध तमंचे से लैस होकर, एक राय होकर वादी के घर पर पथराव कर फायरिंग कर वादी के भाई सतनाम सिंह उम्र 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या करने सम्बन्धी दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नानकमत्ता में तत्काल मु0 Fir No. 239/26 धारा 103(3)/3(5) BNS बनाम क्रमशः 1-कुलदीप सिंह उर्फ बन्टी आदि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता द्वारा स्वयं की जा रही है।
🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपूर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के नेतृत्व में कोतवाली नानकमत्ता एवं प्राप्त पुलिस बल से तत्काल 05 पुलिस टीम गठित कर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा बयान वादी / साक्ष्य संकलन / सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर सुरागरसी पतारसी कर नामजाद अभियुक्तगणो में से अभियुक्त क्रमशः कुलदीप सिह उर्फ बंटी उपरोक्त, 2- हरप्रीत सिह उर्फ हैप्पी उपरोक्त को दिनांक 19/10/26 को मटिहा बार्डर से गिरफ्तार किया गया , अभियुक्त कुलदीप सिह उर्फ बंटी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक खोका कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल बरामद किये गये। अभियुक्तगणो से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है , शेष अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमो द्वारा दबिशे जारी है।
*नाम पता अभियुक्तगण–*
1-कुलदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र स्व0 बूड सिंह निवासी ग्राम सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 28 वर्ष।
2-हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र दयाल सिह निवासी नौंगजा कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 23 वर्ष।
*👉अभि0 कुलदीप सिंह उर्फ बंटी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास* —
Fir No. 59/26 धारा 137(2), 64/115(2)351(2)/127(2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधि0
*👉अभि0 हरप्रीत उर्फ हैप्पी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास–*
Fir No. 185/26 धारा 115(2)/191(2)/352/3(5)/61(2) बीएनएस- थाना खटीमा
Fir No. 187/26 धारा 109(1)/351(3)/352/3)5)/61(2) बीएनएस- थाना खटीमा
*—बरामदगी—*
1-अभियुक्तगणो के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद ।
2-एक मोटर साईकिल बरामद ।
*—पुलिस टीम—*
1-SHO शंकर सिह बिष्ट- कोतवाली नानकमत्ता
2-उ0नि0 राजेन्द्र पंत- कोतवाली नानकमत्ता
3-उ0नि0 मनोज जोशी- कोतवाली नानकमत्ता
4-उ0नि0 संजय कुमार- कोतवाली नानकमत्ता
5-उ0नि0 प्रदीप कोहली- सितारगंज
6-उ0नि0 अशोक काण्डपाल- खटीमा
7-उ0नि0 नवल किशोर- कोतवाली नानकमत्ता
8-एस0ओ0जी0 टीम उधमसिहनगर
9-हेड कानि0 रघुनाथा गोस्वामी- कोतवाली नानकमत्ता
10-कानि0 मो0 इमरान- कोतवाली नानकमत्ता
11-कानि0 श्याम सिह थापा- कोतवाली नानकमत्ता
12-कानि0 नवीन जोशी- कोतवाली नानकमत्ता
