सेंट पीटर स्कल में २२वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य समापन।

किच्छा। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किच्छा में आयोजित दो दिवसीय २२वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वगों की व्यक्तिगत तथा विद्यालय श्रेणी की चैंपियनशिप कै विजेताओं ‘को पुरस्कार प्रदान किए गए।
ओवरऑल चैंपियनशिप में सेंट थेरेसा स्कूल, काठगोदाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, काठगोदाम द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि मेजबान विद्यालय सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कि्छा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर बरेली धर्मप्रंत के धर्माध्यक्ष मोस्ट रेव. डॉ, इग्नेशियस डिसूजा ने अपने आशीर्वचनों में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का महत्व समझाया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत-हार को समान भाव से स्वीकार करते हुए निरंतर आगे बढने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में फादर रॉयल एंथनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचारयं, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता में सभी के सामूहिक योगदान की सराहना की।
समारोह का विशेष एवं गरिमामय क्षण तब आया, जब नवविजेता खिलाड़ियों द्वारा एथलेटिक मीट का ध्वज उतारा गया। तत्पश्चात फादर अलेक्जेंडर मोंटेरो ने ध्वज बरेली धर्मप्रात ‘ के धर्माध्यक्ष डॉ इग्नेशियस डिसूजा को सौंपा। इसके पश्चात बिशप डॉ. इग्नेशियस डिसूजा ने 22वीं मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की।
राष्ट्रय गान के पश्चात सभी प्रतिभागी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ बाय-बाय मार्च में भाग लिया। दो दिनों तक खेल मैदान में गूंजता उत्साह, खिलाड़ियों का जोश और प्रतिस्पर्धा की भावना इस आयोजन को यादगार बना गई
इस अवसर ‘पर विद्यलय के उप-प्रधानाचार्य फादर आलोक ‘नायक, फादर साबू सिस्टर लूसिया, सिस्टर बसंती, सिस्टर शीला, श्री मनीष थापा, श्री एलन बर्नार्ड, शारीरिक शिक्षक संजय नेगी, हंसराज, विशाखा, सरस्वती, सुमित एवं इंदर कार्की सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा
