देखिये किस तरह किया रोड डायवर्जन किया लागू।
*धनतेरस / दीपावली / भैय्यादूज पर्व के अवसर पर रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत निम्न यातायात / डायवर्जन प्लान लागू किया जाता है।* ➡️ *आगामी धनतेरस / दीपावली / भैय्यादूज के दृष्टिगत दिनांक 06.11.2026 से 11.11.2026 तक प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

**नो एन्ट्री जोन*➡️ दिनांक 06.11.2026 से 11.11.2026 तक प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक शहर क्षेत्रान्तर्गत भारी वाहनों का प्रवेश निम्न स्थानों से पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। ➡️ राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, किच्छा रोड। ➡️ ऐमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर, काशीपुर रोड। ➡️ रामपुर बार्डर। ➡️ पार्ले चौक, नैनीताल रोड।🔴 *नो एन्ट्री के दौरान भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग*➡️ नो एन्ट्री के दौरान भारी वाहन अपने गंतव्य को जाने के लिए उपरोक्त स्थानों से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।🔴 *मुख्य बाजार व्यवस्था* ➡️ मुख्य बाजार क्षेत्र में सफेद पट्टी के बाहर किसी भी प्रकार की ठेले / सामान / वाहन नहीं लगेंगे। ➡️ बाजार क्षेत्र में मुख्य मार्ग के मध्य में लगने वाली ठेलियों को लगाने हेतु अम्बेडकर पार्क निर्धारित किया गया है। समस्त ठेलियाँ वहीं लगायी जायेंगी। ➡️ यदि अम्बेडकर पार्क में ठेलियों को लगाने हेतु स्थान कम पड़ता है तो अग्रसेन चौक से बाटा चौक की तरफ सड़क के बीच में ठेलियों को लगाने की व्यवस्था की जायगी।🔴 *पार्किंग व्यवस्था* ➡️ इन्द्रा चौक से आने वाले वाहनों को सिब्बल सिनेमा / सिंचाई विभाग की पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। ➡️ किच्छा बाईपास से आने वाले वाहनों को मोदी मैदान / झील के पास स्थित पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। ➡️ गाबा चौक एवं भूरा रानी से आने वाले वाहनों को सिटी क्लब के पास / गल्ला मण्डी में पार्क कराया जायेगा। ➡️ इसके अतिरिक्त मुख्य बाजार से आने वाले वाहनों एवं व्यापारियों के वाहनों को गांधी पार्क में पार्क कराया जायेगा। ➡️ मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा और न ही कोई सामान / ठेली लगायी जायेगी।🔴*बैरियर व्यवस्था*➡️ बाजार क्षेत्र में दुपहिया / चौपहिया वाहनों के प्रवेश को प्रतिबन्धित करने हेतु निम्न स्थानों पर बैरियर व्यवस्था रहेगी: ➡️ बाटा चौक ➡️ अग्रसेन चौक ➡️ गुड मण्डी / विधवानी मार्केट ➡️ गल्ला मण्डी (आरा मशीन के पास) ➡️ काशीपुर बाईपास रोड में मुख्य बाजार की ओर जाने वाले प्रमुख आन्तरिक मार्गों पर। 🔴➡️ *विशेष नोट: इस अवधि के दौरान बाजार के अन्दर सभी ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।*
