सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

शिमला पिस्तौर। छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. ग्राम शिमला पिस्तौर स्थित छठ पूजा घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण आज सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया गया. छठ से पहले घाट को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया..

सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने ग्राम शिमला पिस्तौर स्थित छठ पूजा घाट पर पहुंचकर ग्राम प्रधान जगजीत गंभीर के साथ घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया..इस दौरान घाट पर चल रहे कामों की गुणवत्ता और गति को लेकर चर्चा हुई. विपिन जल्होत्रा ने अधिकारियों और ग्राम प्रधान से कहा गया कि छठ पूजा से पहले सभी काम समय पर पूरे हो जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो..छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर अर्घ्य देते हैं. इसी को देखते हुए घाट पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए.घाट को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. कोशिश है कि इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधा मिले. जनसेवा और ग्राम विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं. छठ पूजा से पहले घाट के सभी काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है.
