खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।

भारत-नेपाल सीमा से सटे खटीमा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत देखने को मिला। एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव का ग्राम मेलाघाट के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन चंद इंटर कॉलेज में भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से गुलजार नजर आया। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, कमल जिंदल जिला अध्यक्ष भाजपा,रणजीत सिंह नामधारी, रविंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, किशन सिंह कन्ना, मोहनी पोखरिया, रणदीप पोखरिया, गंभीर सिंह धामी और मनोज शाही सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
