Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

Mumtyaz Ahmad November 26, 2026
ख़बर शेयर करें -
जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

रूद्रपुर। गुरूवार 26 नवम्बर को जनपद में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद मुख्यालय में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।

जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।

जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकते हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी रेखा आर्या, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, डीजीसी क्राइम नंदन सिंह धामी, सीमा रानी, जयपाल सिंह, रतन सिंह कम्बोज, सुमित कन्याल, सुजाता आजाद, गुल्फसा मलिक, बसंती गिरी, प्रकाश चन्दोला आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: संविधान दिवस

Post navigation

Previous STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।

  • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub