Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

भर्ती घोटले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

Mumtyaz Ahmad September 2, 2022
ख़बर शेयर करें -

सीएम से इस्तीफा की माँग समेत सीबीआई से जांच कराने की उठाई मांग।

रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की।

भर्ती घोटले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शुक्रवार को बाटा चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने भर्ती घोटालों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के बीच सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों में एक के बाद एक अनियमिततायें सामने आने से भाजपा का असली चरित्र जग जाहिर हो चुका है। भाजपा के कई नेताओं की मिलीभगत इन घोटालों में सामने आ रही है।

भर्ती घोटले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। सरकारी नौकरियों पर अपने चहेतों और रिश्तेदारों को नियुक्तियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। एक तरफ प्रदेश के युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। पहाड़ से हजारों लोग पलायन करने को मजबूर है लेकिन युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकारी नौकरियों कीं बंदरबांट में लगी है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में यूकेएसएससपी पेपर लीक, सहकारिता, शिक्षा विभाग, विधानसभा सहित तमाम विभागों में मनचाहे लोगों को भर्ती किए जाने से उत्तराखण्ड का नाम पूरे देश में कलंकित हुआ है। उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार अपने चहेतों को पेपर भर्ती से पहले पेपर लीक कर बेरोजगार युवाओं से पैसा कमा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटकता जा रहा है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। नौकरियों में भर्ती के लिए 15-15 लाख रुपये में हल किए हुए प्रश्नपत्र बेचकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार युवा विरोधी है।  उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले में विभागीय मंत्री से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं। श्री गावा ने कहा कि चुनाव में दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा खुलेआम बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसकी उच्च सतरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घोटाला खुलते ही मुख्यमंत्री बदल दिया जाता है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि भर्ती घोटालों से सिद्ध हो गया है कि जीरो टालरेंस सिर्फ आम जनमानस की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। भर्ती घोटाला अब इस सरकार को ले डूबेगा। प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना ने कहा कि आज पूरे देश में उत्तराखण्ड भर्ती घोटाला गूंज रहा है। इस सरकार ने भर्तियों में महाघोटाला करके देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। प्रदेश में हुए सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेता मोहन भारद्वाज, अबरार, बाबू खान, सुशील मण्डल, अमन जौहरी, नंद किशोर गंगवार, प्रकट संधू, सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, जीत सिंह, पवन वर्मा, मानस बैरागी,  उमा सर्कार, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम अरोरा, रमेश जोशी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: का पुतला भाजपा सरकार

Post navigation

Previous पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार।
Next एल्कोहल लेकर आये ट्रक से सैंपल को लेकर मचा हंगामा।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।

  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।

  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

  • काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़ ,12 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़ ,12 आरोपी गिरफ्तार।

  • रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल
    • राजनीति

    रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub