Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौपी जिम्मेदारी।

Mumtyaz Ahmad December 31, 2022
ख़बर शेयर करें -

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने आयोजित पत्रकार वार्ता में दी जानकारी।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौपी जिम्मेदारी।

रूद्रपुर। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद देश भर में 26 जनवरी से प्रस्तावित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा उधम सिंह नगर में भी गांव गांव तक जोर शोर से निकाली जायेगी। इसके लिए जिले भर में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गयी है। 

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौपी जिम्मेदारी।


प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष गावा ने बताया कि श्री गावा ने बताया कि उधम सिंह नगर में इस यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उधम सिंह नगर प्रभारी संजीव आर्य की संस्तुति पर जिले में सभी नगर एवं ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। जसपुर में मुक्ता सिंह को नगर एवं सदीप सहगल को ग्लाक पर्यवेक्षक, काशीपुर में सुभाष शर्मा को नगर एवं हनीफ प्रधान को ब्लाक पर्यवेक्षक, बाजपुर केलोखड़ा ब्लाक के लिए हरीश कुमार सिंह को ब्लाक संयोजक और बाजपुर नगर के लिए जितेन्द्र सरस्वती एवं केलाखेड़ा के लिए कदीर अहमद को नगर पर्यवेक्षक बनाया गया है। गदरपुर में ममता रानी को नगर और मोहन खेड़ा को ब्लाक पर्यवेक्षक, रूद्रपुर में संजीव सिंह को नगर एवं अरूण तनेजा को ब्लाक पर्यवेक्षक, किच्छा में मीना शर्मा को नगर एवं राशिद अंसारी को ब्लाक पर्यवेक्षक, नानकमत्ता में विक्रम बंगला को नगर एवं नवीन जोशी को ब्लाक संयोजक, सितारगंज में नासिर खान को नगर एवं राजकिशोर सक्सेना को ब्लाक पर्यवेक्षक, खटीमा में संदीप चीमा को नगर एवं सौरभ चिलाना को ब्लॉक पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये सभी प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में बैठकें लेकर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। श्री गावा ने सभी नगर एवं ब्लाक पर्यवेक्षकों से यात्रा की तैयारियों में जुटने का आहवान किया है। 

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौपी जिम्मेदारी।


जिलाध्यक्ष गावा ने बताया कि देश भर के साथ उत्तराखण्ड में भी 26 जनवरी को दो माह के इस अभियान का आगाज होगा। गावा ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र की सफलता और हाल ही में हिमाचल विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस उत्साह को बनाये रखने और आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 26 जनवरी से केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर उधम सिंह नगर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर यात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो भी दिखाए जाएंगे। साथ ही युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखड स्तर पर बाइक रैली भी निकालेंगे। प्रत्येक ब्लाक में एक माह पद यात्रा चलेगी और हर गांव में बैठक का आयोजन होगा। घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की असफलताएं बताईं जाएंगी । यात्रा के दौरान राहुल गांधी का देश के ग्रामीण अंचल के लोगों के नाम पत्र भी बांटा जायेगा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट जारी की जायेगी। हर घर में भारत जोड़ो यात्रा का स्टिकर भी लगाया जायेगा। अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री गावा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी। श्री गावा ने कहा यह यात्रा उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान ममता हालदार, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, नगराध्यक्ष सीपी शर्मा, मोहन खेड़ा, पुरुषोत्तम अरोरा, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना आदि उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: पत्रकार वार्ता

Post navigation

Previous देखिये वीडियो :- किस तरह बदला बद्रीनाथ में मौसम का मिजाज, बर्फबारी शुरू।
Next रेलवे प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष आर्या ने सरकार पर किया कटाक्ष।
  • Latest
  • Popular
  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub