Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर

पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फेक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में जखीरा भी बरामद।

Mumtyaz Ahmad December 30, 2023
ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर जनपद के थाना गदरपुर पुलिस को अवैध हथियारों के बनाने वाली फेक्ट्री का भंडाफोड़ किया है साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। जिसमे पुलिस ने कई तमंचे, जिंदा कारतूस समेत अवैध असलाह बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में 14 मुकदमे चल रहे है। उक्त मामले का खुलासा आज एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने गदरपुर थाने में खुलसा किया। 

पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फेक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में जखीरा भी बरामद।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जनपद की गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों को बनाने वाली फेक्ट्री पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। साथ ही भारी मात्रा में जखीरा भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र आर्य नगर गांव में एक अवैध हथियारो को बनाने वाली फैक्ट्री जंगल में चल रही है। सूचना सही पाए जाने के बाद गदरपुर पुलिस ने तीन टीमें बनाई और आर्य नगर गांव के जंगलों में छापेमारी की जहां पर एक व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया दो लोग फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मेहर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी किला खेड़ा थाना का रहने वाला है अवैध रूप से भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं और हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र महेंद्र और उसका एक रिश्तेदार दर्शन सिंह तीन लोग मिलकर अवैध हथियार फैक्ट्री चलाते थे और इनको बेचने का काम रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी बाजपुर, कालाढूंगी समेत अन्य जगहों में 05-05 हजार रुपये में बेचते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना गदरपुर मे मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गये आरोपी पर 14 मुकदमे पूर्व में चल रहे हैं। 

बाईट – मंजूनाथ टीसी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर। 👆👆

पुलिस ने उक्त मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उनके पास से 11 अवैध असलहे व 12 जिंदा कारतूस समेत उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 04 तमंचे 315 बोर, 04 तमंचे 12 बोर, 01 देसी रिवाल्वर .32 बोर, 02 देसी बंदूक 12 बोर व 08 जिंदा कारतूस 315 व 024 अदद कारतूस 12 बोर के जिंदा बरामद किए गए हैं और साथ ही (1) नाल लोहा 15 बोर – 07, (2) लोहे का गुटका, (3) लोहा आरी-01, (4) लोहे डाई की जो लकडी के फ्रेम में कसी है-01, (5) लोहे का प्लास-02, (6) पेचकस-02, (7)लोहे की छैनी-03, (8) लोहे का हथौडा-02, (9) लोहे की सुमी-01, (10)गोल रेती -01, (11) चौडी रेती-01, (12) सडांसी-02, (13) चाकू-01, (14)ब्रुश-01, (15) लोहे की फुकनी-02, (16) लोहे की पत्ती (छोटी-बडी)-17, (17) तीन छापे लोहे की, (18) एक लकडी की चाप, (19)ट्रीगर-03, (20)रिपिट -03, (21)ड्रील राँड-03, (22) रिंच 01, (23) ड्रील मशीन हाथ वाली-01 बरामद किए है। एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए ढाई हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है और पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी को मैन ऑफ द मंथ भी चुना गया है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: अवैध असलाह जखीरा बरामद

Post navigation

Previous सामिया की सभी रिकवरी 15 जनवरी तक हो जाएगी पूरी – आसिम।
Next शादी से कुछ समय पहले देवर के साथ युवती का प्यार चढ़ा परवान।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub