Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • रुद्रपुर

कार्बेट फाल में डूबने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत।

Mumtyaz Ahmad May 16, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • छुट्टी के दिन प्रधानाचार्य, शिक्षकों समेत 27 छात्र छात्राओं का टूर गया था घूमने।
  • रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित द्रोण स्कूल में थे अध्ययनरत मृतक छात्र, घर मचा कोहराम।
  • पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने एक शव किया बरामद।
  • आज दूसरे मृतक छात्र के शव को फिर खोजेगी टीम।
  • परिचितों में मौत के बाद प्रबंधन के खिलाफ बेहद नाराज़गी।
कार्बेट फाल में डूबने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत।
खोजबीन करते हुए

रामनगर/रुद्रपुर। रुद्रपुर के नामचीन कालेज में फार्मेसी का कोर्स कर रहे दो छात्रों की नैनीताल जनपद में स्थित कार्बेट फाल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को जबकि एक का शव बरामद हो गया है तथा दूसरे का शव अभी तक बरामद नही हो पाया है। पुलिस व एसडीआरएफ आज फिर दूसरे छात्र के शव को खोजेगी। उधर मृतक रुद्रपुर क्षेत्र के बताए जा रहे है तथा मृतकों के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर-दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित द्रोण कालेज के अध्ययनरत 27 छात्र-छात्राओं का ग्रुप नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए गया हुआ था। सूत्रों की मानें तो कॉलेज की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, शिक्षक धीरज कुमार जोशी समेत 4 अन्य शिक्षक कॉलेज के छात्र और छात्राओं को आपसी सहमति से नैनीताल टूर पर गए थे।

कार्बेट फाल में डूबने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत।

मगर नैनीताल में सैलानियों की संख्या बढ़ने से आगे न बढ़ पाने से अचानक प्रोग्राम चेंज कर दिया तथा सभी  छात्र छात्राओं कॉर्बेट फॉल पहुंच गए। भीषण गर्मी के बीच कॉर्बेट फॉल में जाते ही यहां झरने में नहाने में प्रतिबंध के नोटिस को नजरअंदाज करते हुए शिक्षकों ने बेरोकटोक छात्र- छात्राओं को डेंजरस जोन में जाने से नहीं रोका। जबकि यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। बताया जाता है नहाने के दौरान झरने के तेज बहाव और घुमाव के चलते रिंकी मंडल (18) व अभिजीत अधिकारी (19) पानी में फंसकर डूबने लगे। उनकी चीख के बीच कोई सुरक्षा इंतजाम न होने से कोई उनकी मदद को आगे नहीं आ पाया। इसके चलते दो होनहार छात्र जिंदगी से जंग हार गए तथा जिनके विश्वास पर दोनों छात्र यहां तक आए थे वो सभी असहाय तमाशबीन बनकर रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान रिंकी मण्डल का शव बरामद हो गया। मगर देर शाम तक एसडीआरएफ व पुलिस ने अभिजीत के शव को खोजा मगर सफलता हाथ नही लग पाई। आज फिर  एसडीआरएफ समेत पुलिस के तैराक शव की खोजबीन में जुटेंगे।

उधर, इस मामले में स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि उन्हें इस टूर के वारे में जानकारी नही दी गई थी। अगर स्कूल की ओर से कोई टूर जाता है तो उसकी प्रक्रिया होती है तथा स्कूल बसों से टूर भेजा जाता है। मगर इस टूर के बारे में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इस टूर के बारे में अवगत नही कराया गया। जो घटना घटी है वह वेहद ही दुखदाई है। इस दुःख की घड़ी में स्कूल प्रबंधन की परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। वही दूसरी ओर बताया जाता है कि इस हादसे के बाद स्कूल की प्रिंसिपल सदमे में है तथा उनका उपचार हल्द्वानी स्थित एक निजी न्यूरो अस्पताल में चल रहा है।

कार्बेट फाल में डूबने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत।

वहीं इस पूरे मामले में अध्ययनरत मृतक छात्रों के परिचित इस पूरे मामले में कॉलेज मैनेजमेंट फैकल्टी व कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार बता रहा है। आखिर कॉलेज की प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षकों जब टूर ओर गए थे तो उन्हें इतने छात्र छात्राओं के साथ क्यों जाने दिया गया। या फिर मैनेजमेंट फैकल्टी व प्रधानाचार्य व शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल नही है। क्यों इस मामले में मैनेजमेंट की अनुमति लेना जरूरी क्यों नहीं समझा? कही न कही इनका आपसी तालमेल न होने की वजह से दो घरों के होनहार चिराग बुझ गए। एक ही कॉलेज के इतनी बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं के अपने ही कॉलेज के फैकल्टी के साथ जाने के बावजूद क्यों कॉलेज के प्रबंधन से यह बात छुपाई गई? वही यह भी चर्चा है कि कॉलेज प्रबंधन इस टूर के बारे में जानकारी रखता था लेकिन जिम्मेदारी से बचने के लिए वह अनजान बना रहा?

ख़बर शेयर करें -
Tags: कार्बेट फाल में दर्दनाक मौत दो छात्रों पानी मे डूबने से

Post navigation

Previous बनबसा पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार।
Next जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने सुनी समस्याएं।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub