Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • स्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने खटीमा पहुँचकर आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

Mumtyaz Ahmad July 13, 2024
ख़बर शेयर करें -
जिलाधिकारी ने खटीमा पहुँचकर आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।


खटीमा।
 जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने लोहियाहेड गेस्ट हाउस में खटीमा में विगत दिनों में आई बाढ़ आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि बाढ़ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जहाँ भी सिल्ट, मलबा आदि जमा हुआ है उसे शीघ्र हटाएँ । उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में  जलभराव के कारण कभी ऐसी स्थिति न हो इसके लिए ड्रेन बनाने हेतु क्षेत्र में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि समय से कार्य हो सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ आपदा के कारण क्षेत्र में जो सड़के क्षतिग्रस्त हुई है दो दिन के भीतर उनका आंकलन कर रिपोर्ट दें। जहाँ बजट की आवश्यकता है उनका डीपीआर तैयार कर शीघ्र भेजे, जिससे कार्य तेजी से हो सके।

जिलाधिकारी ने खटीमा पहुँचकर आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन व आवश्यकतानुसार ड्राई राशन वितरण करते रहे ताकि कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अपनी टीम लगाकर बाढ़ में हुए पशु हानि का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र दें ताकि ससमय प्रभावितों को मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने जल संस्थान को निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों पर पशुओं को रखा गया है उनके पानी पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए पाईपलाईनों का आंकलन कर तत्काल अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि आगे का कार्य त्वरित गति से हो सके।उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि अपनी टीम लगाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए फसलों की क्षति का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण हुए जल भराव की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराएं एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी अवश्य कराएं।

जिलाधिकारी ने खटीमा पहुँचकर आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के उपरान्त नगला तराई में बाढ़ के कारण टूटी नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उपमहाप्रबंधक यूजेवीएनएल लोहियाहेड एवं अधिशासी अभियंता हेड वर्क बरेली को निर्देश दिए कि नहर के बाँध को पूर्ण ठीक करने के उपरांत ही विद्युत उत्पादन हेतु नहर में पानी छोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी खटीमा व सितारगंज को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता राशि वितरित कराएं।

जिलाधिकारी ने खटीमा पहुँचकर आपदा से राहत एवं बचाव कार्यों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट,  रविन्द्र जुवाठा, अधिशासी अभियंता हेड वर्क खण्ड बरेली राजीव कुमार सिंह, महाप्रबंधक रामगंगा एवं शारदा वैली यूजेवीएनएल लोहियाहेड महकार सिंह, उपमहाप्रबंधक लोहियाहेड यूजेवीएनएल पुनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खटीमा दीपक शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसबी पाण्डे, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, अधिशासी अभियंता सिंचाई एएस नेगी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान खटीमा अजय कुमार, मुख्य चिकितसाधिकारी डॉ मनोज शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ ए के वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: खटीमा डीएम

Post navigation

Previous बुल्डोजर गरजने के दौरान हुआ रुद्रपुर के भगवानपुर कोलड़िया में वबाल।
Next हरिद्वार मे तैनात दरोगा ने ससुर को बचाने के लिए महिला पटवारी से कर दी गाली गलौज, ऑडियो हुआ वायरल।
  • Latest
  • Popular
  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub