नशे की गिरफ्त में फंसे युवक ने स्वयं का गला रेत की आत्म हत्या, पुलिस जांच में जुटी।


खटीमा,उधम सिंह नगर। खटीमा के भूड़ महोलिया इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।कोतवाली पुलिस ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत कोतवाल विजेंद्र शाह ने घटना स्थल पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने मीडिया से रूबरू हो बताया कि खटीमा कोतवाली के भूड़ महोलिया वार्ड 12 निवासी 32 वर्षीय दीपक बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह ने अपने घर के बाथरूम में ब्लेड से गला रेत आत्महत्या कर ली है।युवक नशे का आदि बताया जा रहा है।पुलिस टीम द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।वही उक्त मामले में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।वही मृतक युवक के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।


