यूनिवर्सिटी कैम्पस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने वाला युवक गिरफ्तार।

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली पन्तनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई**📌 यूनिवर्सिटी कैम्पस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने वाला युवक गिरफ्तार*➡️ जनपद में अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पन्तनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 20/02/2026 को पन्तनगर यूनिवर्सिटी कैम्पस में समाचार पत्रों के अंदर आपत्तिजनक कार्ड वितरित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। कार्ड पर अंग्रेजी में “Fast delivery, enjoy a drink at the comfort and safety of your home, we are just a call away” अंकित था, जिससे परिसर में शराब व अन्य मादक पदार्थों की होम डिलीवरी की आशंका बनी।विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई।जांच के दौरान देवाशीष विश्वास पुत्र रविन्द्र विश्वास निवासी ग्राम टैगोर नगर शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा उक्त कार्ड अखबारों में डालकर वितरित किया जाना पाया गया।➡️ पुलिस टीम द्वारा तत्परता से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।👮♂ *गिरफ्तारी टीम*1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अधिकारी2. कानि0 भूपाल सिंह3. कानि0 राजेन्द्र कोरंगा


