Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

ऊपर असली… नीचे नकली नोट, पुलिस ने 04 करोड़ 54 लाख के नकली नोटों के दो सौदागरो को किया गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad May 28, 2026
ख़बर शेयर करें -

*“ऊपर असली… नीचे नकली — लेकिन ऊधमसिंहनगर पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके शातिर अपराधी!”**“

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त उत्तराखंड’ संकल्प को धरातल पर साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति — अपराधियों पर लगातार हो रहा सख्त प्रहार”*

*“नकली नोटों के सौदागरों पर एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन प्रहार’ — 04 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद, फर्जी करेंसी रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार”* ➡️ *“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अपराधियों में मचा हड़कंप!”* ➡️ *04 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद*➡️ *कई गड्डियों में ऊपर असली और नीचे “Children Bank of India” के नकली नोट मिले*➡️ *एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही सख्त कार्रवाई*➡️ *“अपराध चाहे कितना भी संगठित क्यों न हो — एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध शिकंजा कसता जा रहा है।”**अपराध के विरुद्ध एसएसपी अजय गणपति का सख्त अभियान*

ऊपर असली… नीचे नकली नोट, पुलिस ने 04 करोड़ 54 लाख के नकली नोटों के दो सौदागरो को किया गिरफ्तार।

गदरपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस विजन को प्रभावी रूप से लागू करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों, आर्थिक अपराधों में संलिप्त गिरोहों, अवैध कारोबारियों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर अभियान चलाया जा रहा है।एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकली नोट, नशा, संगठित अपराध, अवैध कारोबार एवं आमजन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान के अंतर्गत गदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं SHO गदरपुर के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सैफ्टा फार्म रोड पर पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद हुए।*ऊपर असली नोट, नीचे नकली नोट — देखकर पुलिस भी रह गई हैरान*➡️ बरामद नोटों की जांच करने पर पाया गया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” अंकित नकली नोट रखे गए थे, जिससे आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके। पुलिस द्वारा मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली एवं नकली नोट बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला बड़े स्तर पर नकली नोटों को खपाने एवं आर्थिक अपराध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।*अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*➡️ बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर कोतवाली गदरपुर मेंमु0 FIR नं0 141/2026 धारा 179/180/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।➡️ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त नकली नोट कहां से लाए किन लोगों के माध्यम से इनकी सप्लाई हो रही थी तथा इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं संभावित गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*1. मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नं0 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।2. मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 41 वर्ष।*बरामदगी का विवरण*➡️ 18 गड्डी 500 रुपये के नकली नोट, प्रत्येक गड्डी में 200 नोट।➡️ 20 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।➡️ 22 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें अधिकांश नोट “Children Bank of India” अंकित नकली पाए गए।➡️ 12 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें ऊपर असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।➡️ 15 गड्डी 500 रुपये के नोट, जिनमें मुख्य नोट असली एवं नीचे नकली नोट पाए गए।➡️ एक काला-सफेद धारीदार बैग, जिसमें 157 गड्डी 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।➡️ कुल लगभग 4 करोड़ 54 लाख रुपये की बरामदगी।*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*➡️ “जनपद ऊधमसिंहनगर में आर्थिक अपराध, नकली नोट, नशा एवं संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”*पुलिस टीम*➡️ SHO भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, कोतवाली गदरपुर।➡️ उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा।➡️ उ0नि0 मुकेश मिश्रा, प्रभारी चौकी महतोष।➡️ हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह।➡️ कांस्टेबल लक्ष्मण Kumar।➡️ कांस्टेबल रघुवर सिंह।➡️ कांस्टेबल अमित देवरानी।

ख़बर शेयर करें -
Tags: करोड़ो की नकली करेंसी बरामद

Post navigation

Previous महकी फ़िज़ा’ की शानदार लॉन्चिंग – विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने रिलीज़ किया।
Next रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के मामले मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub