स्पा सेंटरों पर कार्यवाही – 10 युवक गिरफ्तार जबकि 19 महिलाओ का किया रेस्क्यू, 05 मुकदमे दर्ज।

– रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।- ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है..पुलिस ने रुद्रपुर, पंतनगर व ट्रांजिट केम्प क्षेत्र में स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 10 युवक़ो क़ो गिरफ्तार किया है तथा 19 महिलाओं क़ो रेस्क्यू किया… पुलिस ने इस मामले में 05 अभियोग पंजीकृत किये है.. जबकि अवैध संचालन व सत्यापन में लापरवाही पर 02 स्पा सेंटरों पर ₹20,000 का चालान किया है.. पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कप मच गया है….

– पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीमों क़ो गोपनीय सूचनाओं के आधार पर चिन्हित स्पा सेंटरों पर जब टीमों द्वारा दबिश दी गई तो कई स्थानों पर स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित होना पाया गया.. पुलिस टीमों द्वारा मौके से ग्राहकों व संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कुल 10 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया..इन सभी के विरुद्ध धारा 143 बीएनएस तथा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं..कुल 05 मुकदमे दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है…छापेमारी के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों से कुल 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग तथा पुनर्वास हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है..वही ट्रांजिट कैंप द्वारा की गई कार्यवाही में आवास विकास चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित “थाई स्पा” एवं “एंजेल स्पा” की चेकिंग की गई तो जांच के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा एवं रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 (कुल ₹20,000) का चालान किया गया… तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है.. स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं वैधता की गहन जांच जारी है..


