ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
पलटी हुई बस में 65 यात्री थे मौजूद,नीलकंठ मंदिर जा रहे थे
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
लक्सर। ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई बस पीडब्ल्यूडी तिराहे पर पलटी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मुनी की रेती थाना पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम एक प्राइवेट बस भद्रकाली मंदिर से होते हुए मधुबन आश्रम के निकट बस पार्किंग में आ रही थी। ब्रह्मानंद मोड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगी। देखते ही देखते वक्त पीडब्ल्यूडी तिराहे पर पलट गई। बस के पलटने से बस में सवार करीब 65 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री जान बचाने के लिए मदद को चिल्लाते हुए सुनाई दिए। नजारा देख सबसे पहले टेंपो संचालक यात्रियों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220728_22040102.jpg)
पुलिस को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो चालकों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। मुनी की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस से भेजा गया है। सड़क पर बस पलटने की वजह से यातायात भी अवरुद्ध हुआ। तत्काल क्रेन बुलाकर बस को भी सीधा करा कर सड़क के किनारे कराया गया। बताया बस उत्तर प्रदेश के बलिया से यात्री लेकर मुनिकीरेती क्षेत्र में पहुंची थी। यात्रियों को नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए जाना था।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)