हनुमान मंदिर के सामने मांस के टुकड़े मिलने पर जमकर हंगामा, फुटेज देखने के बाद हिन्दू संगठन के लोग वापस लोटे।


ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा हनुमान मंदिर आगे मांस के टुकड़े मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया तथा जिसके चलते पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया… मोके पर सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व मे भारी पुलिस मोके पर पहुंची तथा पुलिस ने समझाने की कोशिश की..

मोके पर लगे CCTV फुटेज मे कुत्ते के द्वारा उल्टी किये जाने की पुष्टि होने के बाद मामला शांत हुआ। वीओ – देर रात किच्छा मे हल्द्वानी मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने मांस के कुछ टुकड़े मिलने की सूचना से हिन्दू संगठन के लोग भारी संख्या मे जमा हो गए तथा जय श्रीराम के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया… मामला धार्मिक होने के चलते पुलिस मे हड़कम्प मच गया ओर भारी संख्या मे पुलिस बल मोके पर पहुंचा.. पुलिस द्वारा हंगामा कर रहे लोगो क़ो काफ़ी समझाने का प्रयास किया मगर नहीं माने ओर कार्यवाही की मांग करने लगे.. जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मामला हैरान करने वाला निकला.. जिसमे एक कुत्ता मांस खाकर आया ओर उसने मंदिर के सामने उल्टी कर कर दी.. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हिन्दूवादी संगठन के लोग शांत हुए। ।सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया मंदिर के सामने मांस के टुकड़े मिलने के बाद हिन्दू संगठन के लोग काफ़ी आक्रोशीत होने की सूचना मिली.. जिस पे तत्काल पुलिस मोके पर पहुंची ओर आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो उसमे कुत्ते द्वारा उल्टी किये जाना प्रकाश मे आया तथा सीसीटीवी फुटेज दिखा दी गई हैं.. जिसके बाद सभी शांत हुए…इसके साथ मंदिर के पास कुछ दुकान बंद कराने की माँग की गई हैं जिस ओर उनके द्वारा एसडीएम क़ो पत्र देने के बाद कार्यवाही की बात कही हैं।


