बागेश्वर पुलिस ने 962 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार।

बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 962 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान आरे दयागण बाईपास के पास स्विफ्ट कार (UK04B-8754) से चरस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राजू आर्या, निवासी मल्लीताल, नैनीताल, विरेंद्र कुमार निवासी ज्योलीकोट, नैनीताल तथा युगराज कुमार निवासी मेहाड़ी, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बाइट 01 जितेंद्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक


