भाजपा प्रत्याशी शिव व मेयर ने किया ट्रांजिट कैम्प में जन्मसपर्क।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220202-WA0013.jpg)
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा प्रत्याशी एवं मेयर रामपाल ने संयुक्त रूप से ट्रांजिट कैंप और शिमला बहादुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करके भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उत्साहित लोगों ने फूलों की बारिश करके भाजपा प्रत्याशी अरोरा को विजयी होने का आशीर्वाद दिया।भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा जब मेयर के साथ वोट मांगने पहुंचे तो जनता बेहद उत्साहित हो गई। अरोरा पूरी तरह से सधे अंदाज में किसी से कह रहे थे आपका भाई हूं और किसी से कह रहे थे कि आपका बेटा हूं। उनके सरल स्वभाव के चलते लोग उन पर स्नेह की बरसात कर रहे थे। श्री अरोरा वोट कर्ज के रूप में मांगते और कर्ज सूद समेत विकास के रूप में लौटाने का वायदा कर रहे थे। उन्होंने वायदा किया कि ट्रांजिट कैंप की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कमल के फूल का बटन दबाकर शिव अरोरा को विधायक बनाना है। जगह जगह समर्थक उन्हें फूल मालाएं पहना कर स्वागत भी कर रहे थे। खासतौर से महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)