राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम आयोजित।


किच्छा। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सफाई कर समाज को स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी दोनों ही देश के महानायक थे, जिनका जीवन सादगी, सेवा, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह समाज सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मुकेश कोली, शरण संधू, ओम तनेजा, धर्मराज जायसवाल, जितेंद्र गौतम, धनीराम, श्याम सुंदर बिष्ट, सुरेंद्र चौधरी, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, नितिन वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा, कविता मान, संगीता शर्मा, दया डशीला, सुनीता गंगवार, सरोजनी सिंह, विवेक कुमार, हीरा सरकार समेत समस्त मंडल पदाधिकारि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
