Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी को किया नमन

Mumtyaz Ahmad December 25, 2020
ख़बर शेयर करें -

विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी को पुष्पांजलि के बाद किया नमन

किच्छा। विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी को किया नमन
विधायक आवास पर पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता


कवि हृदय, कुशल प्रशासक, राजनीतिक सुचेता के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि देश को सुशासन की राह पर पहुंचाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे। वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने लंबे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया।साल 1998, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था। अचानक किए गए इन परमाणु परीक्षणों से अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देश दंग रह गए थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की अगुआई में यह मिशन कुछ इस तरह से अंजाम दिया गया कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया को इसकी भनक तक नहीं लगी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA भारत पर नजर रखे हुए थी और उसने पोकरण पर निगरानी रखने के लिए 4 सैटलाइट लगाए थे। हालांकि भारत ने CIA और उसके सैटलाइटों को चकमा देते हुए परमाणु परीक्षण कर दिया।

हालांकि एक कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी ने इस परमाणु परीक्षण का श्रेय पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को दिया था जो उनकी उदार हृदयता का परिचय देता है। उत्तराखंड राज्य का निर्माण एवं राज्य को औद्योगिक पैकेज देकर मजबूती प्रदान करने का काम भी श्रद्धा अटल जी ने ही किया था। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, प्रथम पालिका चेयरमैन हरीश पंत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भूपेंद्र नेगी ने किया। इस दौरान कुंदन लाल खुराना, हरीश पंत, अशोक रघुवंशी, विवेक राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैली फुटेला,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता सिंह, जानकी तिवारी, राकेश गुप्ता, विनोद फुटेला, महेंद्र पाल, शरीफ मालिक, भूपेंद्र नेगी, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा, चूड़ामणि सागर, गोल्डी गोराया, नीरज बजाज, धर्मराज जायसवाल, सचिन सक्सेना, सुमित शर्मा, चंदन जायसवाल, सुनील यादव, अमरीक सिंह मंड, विनोद कोली, राजकुमार गुप्ता, हर्ष गंगवार, भुवन जोशी, रजत मिश्रा, हारून मलिक, असलम कुरेशी, मीरा तिवारी, नीरू सक्सेना, मधु गुप्ता, सोनी चीमा, राकेश कश्यप मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: नमन पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी विधायक राजेश शुक्ला

Post navigation

Previous बॉर्डर सील, फिर भी दिल्ली को हुए कूच
Next जवानों-किसानों को आमना सामना कराने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी : पूर्व मंत्री बेहड़
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub