Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

भाजपा की अब नहीं चलेगी जुमलेबाजी – मोहन खेड़ा

Mumtyaz Ahmad January 10, 2025
ख़बर शेयर करें -

वार्ड नं. 21 में कांग्रेस का धुंआधार, चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन।

रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने वार्ड नं. 21 रम्पुरा मे पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गांे से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। चुनाव कार्यालय के उदघाटन के मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों के हित सुरक्षित हैं। कांग्रेस ने सदा गरीब, दलित एवं समाज के पिछड़े वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाकर उनके उत्थान का कार्य किया है, लेकिन भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से लंबे चौड़े वायदे करती है फिर उन्हें भूल जाती है। उन्होनंे कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास के लिए जनता से जो वायदे किये थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। दस सालों में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। हर काम में कमीशन खोरी हावी है। सिर्फ चहेते ठेकेदारों को काम दिया जाता है। पिछले दस सालों में नगर निगम को सिंडिंकेट संचालित कर रहा था, जिनका एक ही काम था पैसा कमाओ। दस साल में भाजपा के जनप्रनिधियों ने कुछ काम किया होता तो आज शहर की यह हालत नहीं होती। जिधर देखो उधर जाम। जिधर देखो उधर लूट खसोट।

भाजपा की अब नहीं चलेगी  जुमलेबाजी – मोहन खेड़ा

सफाई व्यवस्था बदहाल है, नजूल भूमि पर मालिकाना हक के वायदे सिर्फ हवाई साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है इस बार निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर जनता की सेवा करेंगे।श्री गावा ने कहा कि हर चुनाव में भाजपा के लोग बेशर्मी से इस समस्या का समाधान करने वायदा करके वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते है। मलिन बस्तियों के लोग आज बिजली का मीटर तक लगाने के लिए तरस गये हैं, एक तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है दूसरी तरफ विकास के नाम पर गरीबों के साथ सिर्फ छलावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीब मजदूरों को उनका हक दिला सकती है। भाजपा को सबक सिखाने का यह सही समय है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस नेता किन्नू शुक्ला, अनिल शर्मा, मोनिका ढाली, सुनील जंडवानी, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, योगेश चौहान,कमल सैनी, पप्पू कोली, नन्हे कश्यप, संजीव कोली, छोटे कोली, मुन्नू शर्मा, छत्रपाल श्रीवास्तव, विक्की सक्सेना, नितिन सक्सेना, प्रेम सिंह, डाल चन्द, नरेश, अनूप देवनाथ, सोनू कश्यप, रमेश कोली, अनिल, राजकुमार गुप्ता, मोहित कश्यप, अजय गुप्ता, शिवम रस्तौगी, प्रेमवती, सरोज, चन्द्रकली देवी, भूरी देवी, गीता रानी आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: चरम सीमा चुनाव प्रचार मोहन खेड़ा

Post navigation

Previous विकास शर्मा की जीत के लिए रुद्रपुर गुरूद्वारा में हुई अरदास।
Next भाजपा ने 94 बागियों को किया निष्कासित।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub