Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

किच्छा में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना पर होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई।

Mumtyaz Ahmad August 31, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा के खुरपिया में 1 हज़ार दो एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के फैसले की बधाई दी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

किच्छा में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना पर होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई।

श्री शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के जन कल्याणकारी विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने पूरे भारत में 10 शहरों में 12 स्थानों पर इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र को इस महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। इस परियोजना में करोड़ों के निवेश के साथ ही 75 हज़ार युवाओं को रोजगार मिलेगा और किच्छा को एक नई पहचान मिलेगी।

किच्छा में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना पर होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।” उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को शीघ्र और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट सिटी न केवल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र सौंपकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यवाही की मांग की। ग्राम भंगा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण कराने की मांग की, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। इसके साथ ही, श्री शुक्ला ने ग्राम गोकुलनगर के निवासियों को उनकी आबादी पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत मालिकाना हक देने की मांग की। उन्होंने कहा, “यह कदम ग्रामवासियों को उनके अधिकारों का संरक्षण प्रदान करेगा और उन्हें अपने भूमि पर स्वामित्व का अधिकार मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।” राजेश शुक्ला ने स्टेट हाईवे 44 किच्छा नगला मार्ग की सेंटर से दोनों तरफ नपत कराने की भी मांग की, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और नगलावासियों को उजाड़ने से बचाया जा सके। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड जारी कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी मुद्दों पर सहमति जताते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार जनहित के सभी मुद्दों को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।”

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारे क्षेत्र के विकास के लिए ये सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे हमारे क्षेत्र के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें नई उम्मीदें मिलेंगी।”

ख़बर शेयर करें -
Tags: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम

Post navigation

Previous कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला।
Next प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा फ़ेरबदल, दीपक रावत बने सचिव मुख्यमंत्री।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub