Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारम्भ, जिलाध्यक्ष गाबा समेत पदाधिकारीयों ने फीता काटा।

Mumtyaz Ahmad January 3, 2025
ख़बर शेयर करें -
कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारम्भ, जिलाध्यक्ष गाबा समेत पदाधिकारीयों ने फीता काटा।

रुद्रपुर । निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का नैनीताल रोड पर बालाजी सर्विस सेंटर के समीप पूजा अर्चना के साथ विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच हवन पूजन के पश्चात जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरभ्ज्ञजन सिंह विर्क, किशन खेड़ा, मीना शर्मा, केसर दास खेड़ा परिमल राय, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान सभी ने मेयर प्रत्याशी सहित वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारम्भ, जिलाध्यक्ष गाबा समेत पदाधिकारीयों ने फीता काटा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की घटिया राजनीति का जवाब देने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए घटिया राजनीति पर उतर आये हैं हमारे कार्यकर्ताओं को धनबल और सत्ता के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा नेताओं की कठपुतली बना हुआ है, कांग्रेस समय आने पर इसका हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के डर और बहकावे में कार्यकर्ता ना आयें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। जनता भाजपा की नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है और इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा जनता का समर्थन खो चुकी है, इसी लिए चुनाव में घटिया हथकण्डे अपनाकर चुनाव से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की घटिया राजनीति का पर्दाफाश करें।महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि घटिया राजनीति करके चुनाव जीतने की कोशिश करने वालों को जनता इस बार सबक सिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड जैसे छोटे चुनाव में भी भाजपा के बड़े बड़े नेताओं द्वारा दखल दिया जाना इस बात को साबित करता है कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा नेताओं को हार का डर सता रहा है । जनता इनके खोखले वायदों से ऊब चुकी है। नजूल भूमि के मुद्दे पर दशकों से भाजपा के लोग जनता को धोखा दे रहे हैं, हर चुनाव में जनता से झूठे वायदे करके चुनाव जीतना भाजपा की फितरत है, अब जनता इन्हें करारा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा की रीतियों नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है, पिछले दस सालों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने रूद्रपुर शहर का बेड़ा गर्क करने का काम किया है। इनके पास एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। चुनाव के समय वायदे तो खूब किये जाते हैं, लेकिन ये वायदे धरातल पर कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आहवान किया।मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा नेताओं की गुण्डागर्दी और असामाजिकता सारी हदें पार कर चुकी है। इन्हें अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कि अब भी रूद्रपुर के लोग नहीं जागे तो आने वाले दिनों में जनता को पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का घमण्ड पहले ही सातवे आसमान पर है अब इस बार इनका मेयर बना तो शहर के लोगों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है, जिसे मेयर प्रत्याशी बनाया गया है उनका फोन तक नहीं उठता। ऐसे लोगों के हाथ में नगर निगम की कमान आयी तो शहर के लोगों को छोटे छोटे काम के लिए भी चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।इस अवसर पर मीना शर्मा, अनिल दीक्षित, योगेश चौहान,सुनील जंडवानी, कृष्ण मण्डल, गोपाल भ्ज्ञसीन, पुष्कर राज जैन, हरीश पनेरू, जफर खान, राणा सुमन, जगदीश कर्मकार, बाबू खा, रामपाल यादव, जहांगीर कुरैशी, सरला ठाकुर, संगीता मण्डल, तारा देवी, मनीषा, मोनिका ढाली, प्रीति साना, ममता शर्मा, अंकिता अधिकारी, रश्मि वर्मा, रंजीता विश्वकर्मा, कनिका मण्डल, रानी मण्डल, सुमेर सिंह प्रजापति, दीपक कुमार, सुनील आर्य, विपिन आर्य, सुनीता आर्य, हरपाल सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: चुनाव कार्यालय शुभारम्भ

Post navigation

Previous शीतलहर के चलते 12 वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित।
Next भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने घर घर जनसंपर्क कर मांगे वोट।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub