Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

अपराधियों की खैर नहीं, विवेचना में कोताही बर्दाश्त नहीं’ : ADG डॉ. वी. मुरुगेशन

Mumtyaz Ahmad June 13, 2025
ख़बर शेयर करें -

जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दिए सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया ज़ोर।

अपराधियों की खैर नहीं, विवेचना में कोताही बर्दाश्त नहीं’ : ADG डॉ. वी. मुरुगेशन

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के अपने संकल्प के तहत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन रुद्रपुर पहुंचे। पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर पहुंचने पर ADG महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।

अपराधियों की खैर नहीं, विवेचना में कोताही बर्दाश्त नहीं’ : ADG डॉ. वी. मुरुगेशन

➡️ इसके उपरांत, डॉ. वी. मुरुगेशन ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में घटित अपराधों की स्थिति का गहन विश्लेषण करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना था। ADG महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए और किसी भी स्तर पर विवेचना या विभागीय कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया, ताकि पुलिस पर आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।बैठक में दिए गए प्रमुख और कड़े दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं:

*विवेचनाओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण:*➡️ एडीजी महोदय ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों को सर्किलवार अपराधों की गहन समीक्षा की तथा उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साक्ष्य संकलन को प्राथमिकता देते हुए विवेचनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके और न्याय सुनिश्चित हो।

*वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़:*➡️ ADG ने वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष रणनीति बनाने और उसे युद्धस्तर पर लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने इनाम घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर बल दिया।

*गैंगस्टर एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन:*➡️ गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबित कार्रवाइयों को तत्काल पूर्ण करने का सख्त आदेश दिया गया। साथ ही, अपराधियों की अवैध संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई का लगातार फॉलोअप करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि ऐसे अपराधी आर्थिक रूप से भी कमजोर पड़ें।

*विवेचना गुणवत्ता एवं प्रभावी पर्यवेक्षण:*➡️ क्षेत्राधिकारियों को नियमित रूप से अपने अधीनस्थ थानों की केस डायरी का अवलोकन करने और उनकी कार्यप्रणाली का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। इसका उद्देश्य विवेचना की गुणवत्ता को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मामला लापरवाही के कारण प्रभावित न हो।

*वारंटों और कुर्कियों की शत-प्रतिशत तामील:*➡️ सभी लंबित वारंटों और कुर्कियों की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

*विभागीय जांचों का समय पर निस्तारण:*➡️ ADG महोदय ने पुलिस विभाग के भीतर लंबित विभागीय जांचों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित करने की सख्त हिदायत दी, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे।➡️ इस महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में आईजी श्रीमती रिधिम अग्रवाल, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर अभय सिंह सहित सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की यह समीक्षा बैठक ऊधमसिंहनगर जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अपराधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: एडीजी ने ली बैठक

Post navigation

Previous संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम।
Next तालाब के किनारे मगरमच्छ ने ग्रामीण पर किया हमला, घायलवस्था में भर्ती।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub